bell-icon-header
भोपाल

MP Monsoon 2024: तूफानी रफ्तार से आ रहा मानसून, 32 घंटों में इस रास्ते करेगा मध्यप्रदेश में एंट्री

MP Monsoon 2024: मौसम विभाग का ताजा अपडेट, मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला है।

भोपालJun 18, 2024 / 10:27 pm

Shailendra Sharma

MP Monsoon 2024: मध्यप्रदेश में मानसून (monsoon update in mp) का इंतजार खत्म होने वाला है। मौसम विभाग (MP Weather Department) ने मानसून की एंट्री (current monsoon status in mp) को लेकर जो ताजा जानकारी दी है उसके मुताबिक मानसून तूफानी रफ्तार से मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहा है और इसके अगले 32 घंटों में मध्यप्रदेश की सीमा में एंटर होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मध्यप्रदेश में मानसून बालाघाट (Balaghat) और डिंडौरी (Dindori) जिले के रास्ते से प्रवेश कर रहा है।

मध्यप्रदेश में मानसून को लेकर ताजा अपडेट (monsoon update in mp)

मध्यप्रदेश मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसून की दस्तक को लेकर ताजा जानकारी देते हुए बताया है कि मध्यप्रदेश में मानसून का इंतजार अगले 32 घंटों में खत्म होने वाले हैं। मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है कि डिंडौरी और बालाघाट से प्रदेश में प्रवेश करेगा। मानसून की दस्तक के साथ ही दोनों जिलों में जोरदार बारिश की संभावना है। हालांकि मंगलवार को साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बढ़ती प्री मानसून एक्टिविटी के चलते भोपाल, इंदौर जबलपुर सहित संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

ओरेंज अलर्ट (Orange Alert)- रीवा, सतना, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, सीधी, विदिशा, सीहोर, खरगोन, बड़वानी, देवास, शिवपुरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़, पांढुर्ना, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, अलिराजपुर, धार और इंदौर जिलों में आंधी तूफान के साथ मध्यम वर्षा व बिजली गिरने की संभावना मौसम विभाग ने जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
येलो अलर्ट (Yellow Alert)– सिंगरौली, डिंडौरी, भोपाल, रायसेन, शाजापुर, राजगढ़, आगरमालवा, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां जिलों में मध्यम वर्षा की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Hindi News / Bhopal / MP Monsoon 2024: तूफानी रफ्तार से आ रहा मानसून, 32 घंटों में इस रास्ते करेगा मध्यप्रदेश में एंट्री

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.