bell-icon-header
भोपाल

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना से आखिर क्यों नाराज हैं सरकारी कर्मचारी, जानें पूरा मामला

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों में लाड़ली बहना के प्रति नाराजगी दिख रही है। कर्मचारियों को डीए सरकार द्वारा पिछले कई महीनों से अटका हुआ है।

भोपालSep 13, 2024 / 07:00 pm

Himanshu Singh

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश सरकार के कर्मचारी इन दिनों लाड़ली बहना योजना से काफी नाराज चल रहे हैं। सामने निकलकर आ रही वजह हैरान करने वाली है। दरअसल, लाड़ली बहना योजना के लिए सरकार द्वारा हर महीने 1574 करोड़ रूपए खर्च कर रही है। जबकि, पिछले कई महीनों से सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्ते यानी डीए के लिए इंतजार कर रहे हैं, लेकिन डीए के लिए अभी तक कोई आदेश नहीं आया है। कर्मचारियों की नाराजगी सरकार के प्रति दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है।

12 लाख कर्मचारियों को 9 महीने से नहीं मिला डीए


तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने बताया कि एक तरफ जहां प्रदेश के 12 लाख कार्यरत सेवा निवृत कर्मचारियों को 4% महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत 9 महीने से नहीं दी जा रही है। जबकि उसमें महीने का लगभग 250 करोड रुपए खर्च आएगा।

लाड़ली बहना को दिए जा रहे 1250 रुपए महीने


आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहनों को 1250 रुपए प्रतिमाह सहायता दी जा रही है। इसमें 1574 करोड रुपए हर महीने सरकार प्रदान कर रही है। बीना में मुख्यमंत्री जी द्वारा कहा गया है कि 5000 रुपए महीना भी लाडली बहनों को दिए जाएंगे उसका हम स्वागत करते हैं कि उनको दें लेकिन प्रदेश के कर्मचारी जो काम करते हैं सरकार की योजनाओं को क्रियान्वित करते हैं। उनको महंगाई का सामना करने के लिए मिलने वाले महंगाई भत्ता/ महंगाई राहत से वंचित किया जा रहा है जो कि दुख का विषय है।

मंहगाई भत्ता दें सीएम मोहन यादव


सरकारी कर्मचारियों ने सीएम मोहन यादव से मांग की है कि त्योहारों में कर्मचारियों के परिवार पर अतिरिक्त भार आ जाता है। उसको दृष्टिगत रखते हुए 9 महीने से आर्थिक लाभ से जो कर्मचारी वंचित है उन्हें 4% प्रतिशत महंगाई भत्ता / सेवानिवृत कर्मचारियों को महंगाई राहत जनवरी 2024 से प्रदान की जाए।

संबंधित विषय:

Hindi News / Bhopal / Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना से आखिर क्यों नाराज हैं सरकारी कर्मचारी, जानें पूरा मामला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.