bell-icon-header
भोपाल

Monsoon Entry 2024: आ गया मानसून, धमाकेदार एंट्री के साथ ही बारिश का Alert जारी

Monsoon Entry: मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री, दक्षिण पश्चिम मानसून ने पांढुर्ना, मंडला, बालाघाट, जिलों में दी दस्तक…

भोपालJun 21, 2024 / 10:20 pm

Shailendra Sharma

Monsoon Entry: मध्यप्रदेश में मानसून का इंतजार खत्म हो गया है। दक्षिण पश्चिम मानसून ने मध्यप्रदेश में जोरदार तरीके से प्रवेश किया है। इस बार मानसून पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर जिलों से प्रदेश में दाखिल हुआ है। मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही जोरदार बारिश हुई है और मौसम पूरी तरह से बदल गया है। भोपाल में भी बादल जमकर बरसे हैं। मध्यप्रदेश मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की पुष्टि की है।

भोपाल में जमकर बारिश

शुक्रवार को एक तरफ जहां मानसून ने प्रदेश में एंट्री की है तो वहीं दूसरी तरफ राजधानी भोपाल में प्री मानसून के बाद जमकर बरसे। गुरुवार-शुक्रवार की रात से ही भोपाल में बारिश का रुक-रुककर सिलसिला चलता रहा और शुक्रवार दोपहर के बाद तो तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। जिससे पूरा शहर तर बतर हो गया।

इन जिलों में Alert जारी

Orange Alert: नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्ना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, नरसिंहपुर, मंडला, मैहर जिलों में भारी बारिश की संभावना है।


Yellow Alert: बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, शहडोल, उमरिया. डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, शाजापुर, आगरमालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी जिलों मध्यम वर्षा के साथ आंधी तूफान की संभावना है।

Hindi News / Bhopal / Monsoon Entry 2024: आ गया मानसून, धमाकेदार एंट्री के साथ ही बारिश का Alert जारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.