bell-icon-header
भोपाल

औरंगाबाद रेल हादसे पर प्रदेश और केंद्रीय नेताओ ने जताया दुख, मदद का भरोसा दिया

औरंगाबाद रेल हादसे में मारे गए मध्यप्रदेश के मजदूरों के लिए देशभर में शोक की लहर…।

भोपालMay 08, 2020 / 01:04 pm

Manish Gite


भोपाल। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुए हादसे पर मध्यप्रदेश के मंत्रियों और नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मजदूरों से घर वापसी करने में थोड़ा संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि सभी को वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं, देर हो सकती है, लेकिन सभी को वापस लाया जाएगा।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री समेत गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट कर गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

क्या बोले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि औरंगाबाद से अपने घर लौट रहे कई श्रमिक भाइयों के ट्रेन हादसे में आकस्मिक निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!

 

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1258625547241959424?ref_src=twsrc%5Etfw
गृह मंत्री बोले पीड़ादायक समाचार

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि औरंगाबाद रेल हादसे में श्रमिक भाइयों की मृत्यु का समाचार बेहद दुःखद और पीड़ादायक है। मैं उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रभावितों के लिए राहत के तुरंत कदम उठाएं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के सीएम से बात की है। विशेष विमान घायलों की मदद के लिए भेजा है।
https://twitter.com/drnarottammisra/status/1258628493019164677?ref_src=twsrc%5Etfw
बहुत दुखद हादसा
मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि औरंगाबाद जालोन रेलमार्ग पर मजदूर भाईयों के साथ हुई रेल दुर्घटना बहुत दुःखद है, ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ मृतकों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
https://twitter.com/KamalPatelBJP/status/1258631219048255488?ref_src=twsrc%5Etfw
कमलनाथ बोले- मदद करे सरकार
एक मालगाड़ी की चपेट में आने के कारण 16 मज़दूरों की मृत्यु और कई के घायल होने की दुःखद खबर है। मैं इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुये घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करता हूँ। सरकार तत्काल शवों को पहुँचाने/लाने की व्यवस्था करे व आर्थिक मदद का ऐलान करे।
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1258608521223913472?ref_src=twsrc%5Etfw

दिग्विजय ने उठाए सवाल
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जॉंच होना चाहिये। मध्यप्रदेश सरकार ने क्या इन प्रवासी मज़दूरों का पंजीयन किया था? यदि किया था तो उन्हें वापस लाने का क्या इंतज़ाम किया गया? शिवराज जवाब दो। शर्म आना चाहिये। रोज़ मीडिया के सामने जा कर बयान देने के बजाय कुछ कर के दिखाएं।

 

 

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1258617420882653184?ref_src=twsrc%5Etfw

प्रधानमंत्री ने दुख जताया
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने ट्वीट के जरिेए शोक व्यक्त करते हुए लिखा है कि महाराष्ट्र के ओरंगाबाद में हुए रेल हादसे में जानमाल के नुकसान से वे बेहद दुखी हैं। वे इस विषय पर रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात कर चुके हैं और वह स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। आवश्यक सभी संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

 

 

https://twitter.com/narendramodi/status/1258597915536179201?ref_src=twsrc%5Etfw

केंद्रीय कृषि मंत्री की ईश्वर से प्रार्थना
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद में प्रवासी मजदूरों के साथ घटित रेल दुर्घटना अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति व उनके परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

 

 

https://twitter.com/nstomar/status/1258640081759289344?ref_src=twsrc%5Etfw

क्या बोले रेल मंत्री
रेल मंत्री पियूष गोयल ने अपने ट्वीट पर कहा है कि आज 5:22 AM पर नांदेड़ डिवीजन के बदनापुर व करमाड स्टेशन के बीच सोये हुए श्रमिकों के मालगाड़ी के नीचे आने का दुखद समाचार मिला। राहत कार्य जारी है, व इन्क्वायरी के आदेश दिये गए हैं। दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।

 

 

https://twitter.com/PiyushGoyal/status/1258598130750124033?ref_src=twsrc%5Etfw

सिंधिया ने जताया दुख
भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि औरंगाबाद से मध्यप्रदेश लौट रहे कई श्रमिक भाइयों के ट्रेन हादसे में निधन का समाचार अत्यन्त दुखद है। इस विपदा की घड़ी में, मैँ, और मप्र सरकार उन सभी शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके परिवारों को साहस देने हेतु प्रार्थना करता हूँ।

 

 

https://twitter.com/JM_Scindia/status/1258621798930878466?ref_src=twsrc%5Etfw

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के संपर्क में
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे जी से भी लगातार बात कर रहा हूँ और घायल श्रमिकों के उपचार में कोई भी कमी न रहे उसकी व्यवस्था कर रहा हूँ।
मेरे हर श्रमिक भाई-बहन से मेरी ये विनम्र अपील है कि वो चलते हुए अपने घरों की तरफ़ न निकले, हमने आप सब को घर लाने हेतु उचित व्यवस्थाएँ की है और ये प्रक्रिया ज़ोरों से चल रही है। हर राज्य के साथ बात कर, रेलवे के साथ मिल कर ये पूरा मिशन पूरा किया जा रहा है।

 

5-5 लाख रुपए देगी सरकार
चौहान ने ऐलान किया है कि प्रदेश सरकार की तरफ से हर एक मृतक श्रमिक के परिजनों को पाँच लाख दिए जाएंगे और घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जाएगी। मैं विशेष विमान से उच्च अधिकारियों की एक टीम भेज रहा हूँ, जो वहाँ पर मृतकों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था करेगी और घायलों को हर सम्भव मदद करेगी।

Hindi News / Bhopal / औरंगाबाद रेल हादसे पर प्रदेश और केंद्रीय नेताओ ने जताया दुख, मदद का भरोसा दिया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.