bell-icon-header
भोपाल

एमपी का सबसे बड़ा सीरियल रेपिस्ट, 25 से ज्यादा छात्राओं, युवतियों से किया दुष्कर्म

Majhauli rape Serial rape of 25 girls in Majhauli of Sidhi अब तक दुष्कर्म के तीन और दुष्कर्म के प्रयास की एक शिकायत
मिली है। खुद बृजेश ने 7 वारदातें कबूली हैं पर बताया जा रहा है कि ब्रजेश ने 25 से ज्यादा आदिवासी महिलाओं, छात्राओं को अपना शिकार बनाया। बृजेश को चार साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

भोपालMay 26, 2024 / 10:41 am

deepak deewan

Majhauli rape Serial rape of 25 girls in Majhauli of Sidhi

Majhauli rape Serial rape of 25 girls in Majhauli of Sidhi एमपी के सीधी जिले के मझौली में महिलाओं, युवतियों और छात्राओं से सीरियल दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन साल पहले तक जबलपुर की स्टील फैक्ट्री में काम करने के बाद अमरवाह के 30 साल के बृजेश प्रजापति ने इस दुष्कर्म कांड की पटकथा लिखी। वह यू-ट्यूब पर आवाज बदलने वाले मैजिक ऐप से महिलाएं-युवतियां और छात्राओं को आवाज बदलकर फोन करता था। उन्हें किसी सरकारी योजना का लाभ देने का झांसा देकर दस्तावेजों की खानापूर्ति के लिए शाम को बुलाता और जंगल में दुष्कर्म करता था।
पुलिस को अब तक दुष्कर्म के तीन और दुष्कर्म के प्रयास की एक शिकायत मिली है। खुद बृजेश ने 7 वारदातें कबूली हैं पर बताया जा रहा है कि ब्रजेश ने 25 से ज्यादा आदिवासी महिलाओं, छात्राओं को अपना शिकार बनाया। बृजेश को चार साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें : Phalodi Satta Bazar – बीजेपी को टेंशन! जानिए एमपी में किसको कितनी सीटें दे रहा फलोदी का सट्टा बाजार

दुष्कर्म के दौरान वह अपना चेहरा ढंके रखता था। पीडि़ताओं ने उसके हाथ पर जले निशान बताए तब आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ सका। उससे लूटे गए 23 मोबाइल जब्त हुए हैं। इसमें 90 प्रतिशत फोन महिलाओं-लड़कियों के हैं।
पुलिस सूत्रों का कहना है, लूटे मोबाइल से पता चलता है कि पीडि़ताओं की संख्या 25 से ज्यादा है। घटना को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लेते हुए नौ सदस्यीय एसआइटी बनाई है। इसकी कमान महिला डीएसपी
रोशनी सिंह ठाकुर को दी है। 7—7 दिन में स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। मामले में पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई होगी।
इस संबंध में सीएम मोहन यादव ने कहा है कि स्कॉलरशिप देने का लालच देकर गलत काम करने का मामला संज्ञान में आया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।
मैडम बनकर फोन करता था दरिंदा
बृजेश अर्चना मैडम बनकर महिला की आवाज में छात्राओं व युवतियों को फोन करता। वह छात्रा को छात्रवृत्ति, युवतियों को आवास तो महिलाओं को दूसरी योजना का लाभ देने का लालच देता। छात्राओं से कहता, वह घर
में है और बेटे को उसे लेने बाइक से भेज रही है। सभी से पूछता वे कहां तक आ सकती हैं, इसके बाद आगे बेटा ले आएगा।
चचेरी बहनों को एक साथ बनाया शिकार आरोपी ने एक युवती को फोन पर कहा, वह 18 साल की हो गई है। अब पैसा मिलेगा। दस्तावेज सत्यापन कराए। युवती चचेरी नाबालिग बहन के साथ गई। दोनों से कई बार दुष्कर्म किया। पीडि़ताएं दूसरे दिन घर पहुंचीं।
जंगल को बना रखा था ठिया
पीडि़ताओं के तय स्थान तक पहुंचने के बाद बाइक लेकर आरोपी का साथी हेलमेट और ग्लब्स पहनकर पहुंचता। वह जंगल के रास्ते ले जाता था। विरोध पर वह कहता था यह शॉटकर्ट है। सभी को अकला गांव के कछरिया टोला में ले जाता। मेन रोड से 14 किमी अंदर जंगल में जर्जर भवन में युवती से 4—5 बार दुष्कर्म करता था।
आरोपी बृजेश के हाथ-पैर जबलपुर में स्टील फैक्ट्री में जल गए थे। वह ससुराल मड़वास में रहने लगा। कुछ दिन पहले गुजरात से आया।

मोबाइल बेचने को रखे थे तीन साथी
जब्त 23 मोबाइल के साथ अपराध में इस्तेमाल 4 मोबाइल भी जब्त किए हैं। आरोपी लूटे मोबाइल मड़वास के संदीप, भाई राहुल व लवकुश प्रजापति की मदद से बेचता था। तीनों को पुलिस ने सह-आरोपी बनाया है। मुख्य आरोपी का सीधी में बना घर ढहा दिया गया है।
साइबर सेल ने जारी की एडवाइजरी, ऐसे बचाव करें
— अंजान नंबर से आए कॉल पर भरोसा न करें।
— किसी पर शंका हो तो परिजनों को बताएं।
— वॉइस चेंजर ऐप से तैयार आवाज सुरीली होती है।
— परिचित के कॉल पर शक हो तो क्रॉस चेक करें।

Hindi News / Bhopal / एमपी का सबसे बड़ा सीरियल रेपिस्ट, 25 से ज्यादा छात्राओं, युवतियों से किया दुष्कर्म

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.