bell-icon-header
भोपाल

मैहर में मंदिर तक जानेवाला रोप वे बंद, शारदा माता के दर्शन करने चढ़नी होंगी 11 सौ सीढ़ियां

Maihar Maa Sharda Mandir Ropeway Maihar Maa Sharda Temple Ropeway news भक्तों को अब मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 11 सौ सीढ़ियां चढ़नी होंगी।

भोपालSep 18, 2024 / 03:14 pm

deepak deewan

Maihar Maa Sharda Mandir Ropeway Maihar Maa Sharda Temple Ropeway news

Maihar Maa Sharda Mandir Ropeway Maihar Maa Sharda Temple Ropeway news मध्यप्रदेश का मैहर देशदुनिया में शारदा माता मंदिर के लिए विख्यात है। शारदा माता का मंदिर शहर के पास त्रिकूट पर्वत पर बना है। ऊंची पहाड़ी पर बने मंदिर तक जाने के लिए सबसे अच्छा साधन रोप है पर इसे बंद कर दिया गया है। ऐसे में माता शारदा के दर्शन और पूजन के लिए मैहर जानेवाले श्रद्धालुओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भक्तों को अब मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 11 सौ सीढ़ियां चढ़नी होंगी। वैसे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहाड़ी पर बने मंदिर तक जाने के लिए वैन भी चलाई जा रही है।
मैहर में रोप वे में कुछ खराबी आ गई है। इसके चलते रोपवे का संचालन बंद कर दिया गया है। आना जाना बंद कर रोप वे की मरम्मत का काम चालू कर दिया गया है। 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होने वाले हैं। नवरात्र को देखते हुए मरम्मत का काम जल्द पूरा करने का दबाव है।
यह भी पढ़ें : दो राज्यों को जोड़नेवाले हाईवे पर ट्रैफिक बंद, 960 करोड़ का एशिया का सबसे बड़ा ब्रिज टूटा

यह भी पढ़ें : छिंदवाड़ा में कमलनाथ का बचाखुचा रसूख भी ध्वस्त! बीजेपी ही नहीं, गोंडवाना से भी पिछड़ी पार्टी
शारदा माता मंदिर Maihar Maa Sharda Temple तक जानेवाली रोप वे की मरम्मत का काम 18 सितंबर यानि बुधवार से शुरु किया गया है। रोप वे की मरम्मत 30 सितंबर तक की जानी है। इस तरह पूरे 13 दिन रोप वे बंद रहेगा।
रोप वे बंद हो जाने की वजह से मैहर में शारदा माता के दर्शन करने जानेवाले श्रद्धालुओं को 1063 सीढ़ियों से चढ़नी पड़ेगी। फिलहाल श्रद्धालु वैन में बैठकर भी ऊंची पहाड़ी पर बने मंदिर तक जा सकते हैं।
इधर मंदिर प्रबंधन ने बताया कि रोप-वे का नियमित रूप से मेंटेनेंस करवाना पड़ता है। शारदीय नवरात्र में भक्तों की ज्यादा भीड़ आएगी इसलिए पहले ही मेंटेनेंस कराया जा रहा है। पहाड़ी के ऊपर बने मंदिर जाने के लिए वैन की सेवा भी उपलब्ध है। वैन की बुकिंग मंदिर के लिए बनी सीढ़ियों के पास ही होती है। श्रद्धालुओं को आने-जाने की टिकट लेनी पड़ती है।

Hindi News / Bhopal / मैहर में मंदिर तक जानेवाला रोप वे बंद, शारदा माता के दर्शन करने चढ़नी होंगी 11 सौ सीढ़ियां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.