bell-icon-header
भोपाल

Loksabha Election 2024 : नरोत्तम मिश्रा, प्रहलाद पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने मध्यप्रदेश की 29 सीटों के लिए 7 क्लस्टर बनाए हैं जिनकी जिम्मेदारी अलग अलग नेताओं को सौंपी गई है।

भोपालJan 16, 2024 / 07:02 pm

Shailendra Sharma

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां तेज कर दी हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मध्यप्रदेश की 29 सीटों के लिए 7 क्लस्टर बनाए हैं जिनकी जिम्मेदारी अलग अलग नेताओं को सौंपी गई है। बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया था और मध्यप्रदेश की 29 में से छिंदवाड़ा छोड़कर बाकी 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकाराने पर कांग्रेस को बड़ा झटका, इस नेता ने छोड़ी पार्टी

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी
भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मध्यप्रदेश को 7 क्लस्टर में बांटा है। हर क्लस्टर की जिम्मेदारी अलग अलग नेताओं को दी गई है। इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी..

ग्वालियर चंबल – नरोत्तम मिश्रा (ग्वालियर चंबल में मुरैना,भिंड,ग्वालियर और गुना को मिलाकर 4 लोकसभा सीटें हैं।)
महाकौशल- प्रह्लाद पटेल (जबलपुर, बालाघाट, मंडला, छिंदवाड़ा)
विंध्य- राजेंद्र शुक्ल (सतना, सीधी, रीवा, शहडोल)
उज्जैन- जगदीश देवड़ा (देवास,उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार)
इंदौर- कैलाश विजयवर्गीय (इंदौर, खरगोन, खंडवा, बैतूल)
सागर – भूपेन्द्र सिंह (सागर, टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो)
भोपाल – विश्वास सारंग (भोपाल, होशंगाबाद, विदिशा, राजगढ़)


यह भी पढ़ें
3

बच्चों की मां ने माइक पर ऐसा क्या बोल दिया….PM मोदी ने भी कर दी तारीफ !

Hindi News / Bhopal / Loksabha Election 2024 : नरोत्तम मिश्रा, प्रहलाद पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.