bell-icon-header
भोपाल

Lok Sabha Election 2024 : एमपी के इस नेता को राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा जैसी जिम्मेदारी, कांग्रेस का बड़ा फैसला

ग्वालियर के मितेंद्र दर्शन सिंह को हाल ही में यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने अपने पिता कांतिलाल भूरिया के चुनाव प्रचार में व्यस्त रहने के कारण इस्तीफे की पेशकश कर दी थी।

भोपालApr 25, 2024 / 11:52 am

deepak deewan

Lok Sabha Election 2024 : Youth Congress State President Mitendra Singh – एमपी में लोकसभा के लिए कांग्रेस का चुनाव प्रचार तेज हो गया है। रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे चुनाव प्रचार के लिए एमपी आए। उन्होंने सतना में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। खरगे ने केंद्र की बीजेपी सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखे राजनैतिक हमले किए। सतना में राहुल गांधी की जनसभा थी लेकिन अचानक स्वास्थ खराब हो जाने के कारण उनका दौरा निरस्त कर खरगे को यहां आना पड़ा।
इस बीच लोकसभा चुनाव Lok Sabha Chunav के संबंध में कांग्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा जैसे एमपी में कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाया गया है।
ग्वालियर के मितेंद्र दर्शन सिंह को हाल ही में यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने अपने पिता कांतिलाल भूरिया के चुनाव प्रचार में व्यस्त रहने के कारण इस्तीफे की पेशकश कर दी थी। इसके बार मितेंद्र सिंह को युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया था। अब कांग्रेस ने उन्हें स्टार प्रचारक बनाकर एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है।
कांग्रेस आलाकमान के इस निर्णय के बाद मितेंद्र सिंह (Mitendra Singh) की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने यह दायित्व देने के लिए पार्टी को धन्यवाद दिया। मितेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है और मैं अपनी भूमिका पूरी ज़िम्मेदारी से निभाऊंगा।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, मल्लिकार्जुन खरगे, जीतू पटवारी, उमंग सिंगार, दिग्विजय सिंह जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं। अब स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में मितेंद्र सिंह भी शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव (Loksabha Chunav) के लिए मितेंद्र सिंह के लिए यह बड़ी जिम्मेदारी है। एमपी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए कांग्रेस के जिन 40 स्टार प्रचारकों के नाम तय किए गए हैं, उनमें मितेंद्र सिंह भी शामिल हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Bhopal / Lok Sabha Election 2024 : एमपी के इस नेता को राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा जैसी जिम्मेदारी, कांग्रेस का बड़ा फैसला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.