bell-icon-header
भोपाल

भोपाल में है आम का सबसे बड़ा बाग, यहां मिलता है दुनिया का खास आम

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इस सबसे बड़े बाग में आम की 17 वैरायटी हैं, लेकिन खास डिमांड में रहता है दुनिया का सबसे वजनी आम, क्या आपने सुना है इस खास वजनदार आम का नाम…

भोपालJun 04, 2024 / 01:47 pm

Sanjana Kumar

भोपाल के भेल एरिया में है सबसे बड़ा आम का बाग.

Largest Mango Orchard Bhopal: देश दुनिया को मशीनरी एक्सपोर्ट करने वाला भेल आम के स्वाद के लिए भी दुनिया में जाना जाता है। यहां 17 प्रजातियों के 1700 पेड़ हैं, जिसमें दुर्लभ प्रजाति के मल्लिका और आम्रपाली भी शामिल हैं। बाग में लगे नूरजहां आम (Noorjahan Mango) की डिमांड अभी ज्यादा है। इसके करीब डेढ़ सौ पेड़ हैं। यहां के आम कई देशों तक पहुंच चुके हैं।
आम को फलों का राजा कहा जाता है, वहीं इसमें भी सबसे खास हापुस आम है, जो इन दिनों भेल स्थित जवाहर बाग में पाया जा रहा है। बाग की देखरेख करने वालों ने बताया कि यहां मल्लिका और आम्रपाली आम भी खास है। बताते हैं, आम की ऐसी वैराइटी तैयार की गई थी, जो हर साल फल देती हैं।
ये भी पढ़ें: देश की सभी विधान सभाएं अब एक प्लेट फॉर्म पर, एमपी में भी जल्द लागू होगा E-Vidhan Project

पेड़ पर पकने के बाद ही तोड़े जाते हैं आम

भोपाल के भेल क्षेत्र में स्थित इस आम के बाग में सब्जियों से लेकर फलों तक जहां केमिकल का उपयोग हो रहा है वहीं यह बागीजा इसके पूरी तरह मुक्त है। पेड़ पर पकने के बाद ही यहां आम तोड़े जाते हैं। आम लोगों को यह मुहैया है। इनमें कई प्रीमियम क्वालिटी भी हैं। कई लोग सामने आम तुड़कावर भी ले जाते हैं।

ये वैराइटी बनाती हैं खास

  • आम के इस बाग में 17 प्रजातियां हैं।
  • इनमें कुछ प्रजातियां दुर्लभ हैं।
  • बाग की देखरेख कर रहे कृष्णकांत ने बताया कि यहां लंगड़ा, दसेरी, चौसा, नरगिस, आम्रपाली, कृष्णभोग, जाफरान कोहिनूर, डालर, महाराजा, दय्यड, हिमसागर, मलका, कैंसर जैसी कई वैराइटी हैं।
  • नूरजहां है खास : नूरजहां आम मिठास से ज्यादा आकार और वजन के लिए प्रसिद्ध है। इसके एक फल का वजन चार किलो तक होता है।
ये भी पढ़ें: Election Results 2024: कमलनाथ ने स्वीकारी हार, दिग्विजय हुए बेहाल, सवाल ये सबसे बड़ी जीत भाजपा में अब किसकी

संबंधित विषय:

Hindi News / Bhopal / भोपाल में है आम का सबसे बड़ा बाग, यहां मिलता है दुनिया का खास आम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.