bell-icon-header
भोपाल

Ladli Behna Yojana : खत्म हुआ इंतजार! इस दिन आएगी लाड़ली बहनों की 13 वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट

Ladli Behna Yojana 13th Installment : मध्यप्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 13 वीं किस्त जल्द ही आएगी। इससे पहले 4 मई को पैसे खाते में डाल दिए गए थे।

भोपालJun 05, 2024 / 02:07 pm

Himanshu Singh

Ladli Behna Yojana 13th Installment : मध्यप्रदेश की 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जून महीने की शुरुआत हो चुकी और लाड़ली बहनों को अब 13 वीं किस्त के 1250 रुपए का इंतजार है। बता दें कि, हर महीने की 10 तारीख को करोड़ों बहनों के खाते में पैसे डाले जाते हैं। लाड़ली बहनों के खाते में समय से पहले ही 4 मई को पैसे भेज दिए गए थे। ऐसे ही अप्रैल महीने 5 अप्रैल को समय से पहले ही किस्त भेज दी गई थी।


कब आएंगे लाड़ली बहनों के खाते में पैसे


लाड़ली बहना योजना को शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरु की गई थी। इस योजना में 21 से 60 साल की विवाहित महिलाओं को 1000 हजार रुपए देने का फैसला लिया गया था। इसकी पहली किस्त 10 जून जारी की गई थी। अब लाड़ली बहना योजना को एक साल पूरे हो गए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने 2023 में रक्षाबंधन के मौके पर 1000 हजार से बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया था। अब इस योजना के तहत महिलाओं को 15000 हजार रुपए सालाना मिलते हैं। बता दें कि, 10 जून तक 13 वीं किस्त भेजी जा सकती है।
क्या PM Modi की ‘गुगली’ पर ‘बोल्ड’ हुई कांग्रेस? MP में सफल हुआ मिशन-29

संबंधित विषय:

Hindi News / Bhopal / Ladli Behna Yojana : खत्म हुआ इंतजार! इस दिन आएगी लाड़ली बहनों की 13 वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.