bell-icon-header
भोपाल

फिर सामने आई कांग्रेस में अंतर्कलह, भिड़ गए कमलनाथ और दिग्विजय गुट, जमकर चले लात-घूंसे, VIDEO

कांग्रेस दफ्तर में अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शहरयार खान के बीच झूमाझटकी हुई है।

भोपालJan 29, 2024 / 05:12 pm

Faiz

फिर सामने आई कांग्रेस में अंतर्कलह, भिड़ गए कमलनाथ और दिग्विजय गुट, जमकर चले लात-घूंसे, VIDEO

मध्य प्रदेश कांग्रेस में अंतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ही कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद देखने को मिला। देखते ही देखते विवाद मारपीट तक पहुंच गया। बता दें कि कांग्रेस दफ्तर में अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शहरयार खान के बीच झूमाझटकी हुई है। दोनों नेता एक दूसरे पर धक्कामुक्की, कुर्सियां फेंकते और हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। मौके पर मौजूद अन्य नेता काफी देर तक दोनों को अलग अलग कराने का प्रयास करते रहे। कांग्रेस के सूत्रों से पता चला है कि दोनों नेताओं के बीच पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को लेकर विवाद हुआ था।

 

मामले से जुड़े कई वीडियोज भी सामने आ रहे हैं, जिसमें कांग्रेस नेता आपस में गाली गलौज करते और झड़प करते नजर आ रहे हैं। अब इस विवाद पर राजनीति भी शुरु हो गई हैं। मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना के कुछ वीडियोज शेयर करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस पर तंज भी कसे हैं। वीडियोज के साथ उन्होंने लिखा कि ‘कांग्रेस की जूतम पैजार, हाथापाई, गाली-गलौच वाली संस्कृति एक बार फिर उजागर, पीसीसी में जमकर हुई गाली गलौज, अंदर कुर्सियां तक चली।’ मामला दिग्विजय सिंह को गाली देने से संबंधित बताया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें- फैमिली सुसाइड केस में आया ट्विस्ट, किचन में कहां से आए खून के धब्बे, पुलिस भी हैरान


कांग्रेस में अंतर्कलह की खबरें लगातार आ रही सामने

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1751903378773602637?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1751893244051357863?ref_src=twsrc%5Etfw

अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार को कमलनाथ समर्थक बताया जाता है। वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता शहरयार खान को दिग्विजय समर्थक माना जाता है। दोनों के बीच दिग्विजय सिंह को गाली देने को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है, जो देखते ही देखते इतनी बढ़ी कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। कांग्रेस में अंतर्कलह की खबरें नई नहीं है। आज ही नीमच में भी कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और दिलीप सिंह गुर्जर के सामने भी कांग्रेसी आपस में भिड़े हैं। इससे पहले कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने पार्टी प्रवक्ता आलोक शर्मा को नोटिस भेजा था। आलोक शर्मा को ये नोटिस पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने को लेकर दिया गया था। विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट वितरण को लेकर भी विवाद की खबरें सामने आई थीं।

Hindi News / Bhopal / फिर सामने आई कांग्रेस में अंतर्कलह, भिड़ गए कमलनाथ और दिग्विजय गुट, जमकर चले लात-घूंसे, VIDEO

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.