हार के साथ राजनीतिक करियर पर पूर्ण विराम !
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह, पूर्व सीएम कमलनाथ और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया का करियर पूरी तरह से खत्म होता दिख रहा है।
Indore Satta Market: सच साबित हो रही इंदौर सट्टा बाजार की भविष्यवाणी, प्रचंड जीत की ओर भाजपा
कांतिलाल भूरिया- पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया भी रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से चुनाव हारते नजर आ रहे हैं। कांतिलाल भूरिया शुरूआत से ही भाजपा की अनीता नागर सिंह चौहान से पिछड़ रहे हैं और अभी अनीता नागर चौहान की लीड 2 लाख से ऊपर पहुंच चुकी है। ऐसे में कांतिलाल भूरिया का राजनीतिक करियर भी इस हार के साथ खत्म होता नजर आ रहा है। बता दें कि कांतिलाल भूरिया केन्द्र की मनमोहन सरकार में दो बार साल 2004-2009 और साल 2009-2011 तक केन्द्रीय मंत्री रहे हैं और मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
chhindwara Election Reslut 2024 : छिंदवाड़ा में नकुलनाथ के प्रति दिखी नाराजगी, भाजपा के बंटी साहू आगे
ढह गया कमलनाथ का किला- कांग्रेस का अभेद किला कहा जाने वाले छिंदवाड़ा भी लोकसभा चुनाव 2024 में धराशायी हो गया है। कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा सीट पर भाजपा के विवेक बंटी साहू से 1 लाख से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। कमलनाथ कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक हैं जो केन्द्र में मंत्री रहने के साथ ही छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से 9 बार लोकसभा का चुनाव जीते हैं। इतना ही नहीं वो साल 2018 में मध्यप्रदेश के सीएम बने थे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं। अब जब कमलनाथ के गढ़ में कमल खिलता दिख रहा है तो ये कहा जाने लगा है कि कमलनाथ का करियर भी अब खत्म हो रहा है।