scriptDussehra 2024: अक्टूबर में कब है दशहरा, जानें यहां | Dussehra 2024 Kab Hai, Dashara 2024 date and time | Patrika News
भोपाल

Dussehra 2024: अक्टूबर में कब है दशहरा, जानें यहां

Dussehra 2024: दशहरा के त्योहार का बहुत ही खास महत्व है। यह पर्व दुर्गा पूजा के दसवें दिन मनाया जाता है। आइए जानते हैं 2024 में दशहरा कब मनाया जाएगा….

भोपालSep 16, 2024 / 04:27 pm

Astha Awasthi

Dussehra 2024

Dussehra 2024

Dussehra 2024: दशहरा पर्व को बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। दशहरा का त्योहार हर साल आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। विजय दशमी के दिन राम ने रावण का वध करके लंका पर विजय प्राप्त की थी। इस दिन रावण दहन किया जाता है। आइए जानते हैं इस साल दशहरा का पर्व कब मनाया जाएगा और इस पर्व का क्या महत्व है।

कब है दशहरा (Dussehra 2024 Kab Hai)

दशहरा का पर्व हर साल आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन दशमी तिथि की शुरुआत 12 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 58 मिनट को होगी। वहीं इस तिथि का समापन 13 अक्तूबर को सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल दशहरा का पर्व 12 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, 5 हजार तक बढ़ेंगे किस्त के रुपए


दशहरा पूजा का शुभ मुहूर्त

विजय दशमी के दिन पूजा का विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजे से लेकर 2 बजकर 56 मिनट तक रहेगा । इस दिन पूजा के लिए 46 मिनट का समय मिलेगा। दशहरा के दिन रावण दहन का मुहूर्त शाम 05.54 से रात 07.27 मिनट तक का मुहूर्त शुभ रहेगा।

दशहरा की पूजा विधि

-दशहरा के दिन सुबह स्नान के बाद भगवान राम का ध्यान लगाएं।

-इस दिन पूजा अभिजीत, विजयी या अपराह्न काल में करना शुभ होता है।

-फिर घर के ईशान कोण में आठ कमल की पंखुड़ियों से अष्ट चक्र बनाएं।
-पूजा स्थल को गंगा जल से पवित्र करके चंदन का लेप लगाएं।

-इस दिन अष्ट चक्र के एक तरफ जया और दूसरी तरफ विजया माता की मूर्ति रखें।

-इस दिन शस्त्र की पूजा करें और शस्त्र को बाहर निकाल कर साफ करें।
-शस्त्र पूजा के दौरान भगवान राम और मां काली के मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

-देवी अपराजिता से परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।

-इस दिन पूजा के बाद भगवान से क्षमा याचना करें।

Hindi News/ Bhopal / Dussehra 2024: अक्टूबर में कब है दशहरा, जानें यहां

ट्रेंडिंग वीडियो