शुष्क अवधि के दौरान किसी सार्वजनिक तथा निजी स्थान से कोई भी स्पिरिटयुक्त, किण्वित या मादक लिकर या वैसी ही प्रकृति का अन्य पदार्थ न विक्रय किया जाएगा और न वितरित किया जायेगा। शहर में मांस, मछली का विक्रय भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। स्लॉटर हाउस भी बंद रखे जाएंगे। नगर निगम ने स्वास्थ्य अमले को इस प्रतिबंध को लागू करने निर्देशित किया है। 22 जनवरी को कोई भी मांस विक्रय करते या स्लॉटर हाउस खुले रखते मिला तो उसपर कार्रवाई की जाएगी। एमपी में स्कूलों में पूरी छुट्टी का ऐलान किया गया है, जबकि सरकारी दफ्तर और संस्थानों में हाफ डे रहेगा।
हर तरफ छाई खुशियां
गौरव का क्षण है कि सोमवार को रामजन्म भूमि अयोध्या में रामलला विराजमान होने वाले हैं। इसे लेकर पूरे देश में खुशियां छाई है। शहर में भी इसे लेकर उत्साह का माहौल है और सभी एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। शहर में विभिन्न धर्मों के अनुयायियों ने इस ऐतिहासिक पल पर खुशी जाहिर की है। विभिन्न समाजों के अनुयायियों का कहना है कि श्रीराम सभी के लिए आदर्श है, अगर उनके आदर्श को अपनाए तो हर मनुष्य अपना कल्याण कर सकता है।