bell-icon-header
भोपाल

डॉ॰ केशव पाण्डेय को मिला अटल गौरव सम्मान

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने किया सम्मानित

भोपालDec 28, 2021 / 01:08 pm

Hitendra Sharma

भोपाल. ग्वालियर के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार डॉ केशव पाण्डेय को अटल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। अटल भारत क्रीड़ा एवं कला संघ एवं विश्व ब्राह्मण संघ के संयुक्त तत्वावधान में रविन्द्र भवन भोपाल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम थे।

संस्था द्वारा इस सम्मान समारोह का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। इस साल ग्वालियर के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार डॉ केशव पाण्डेय को अटल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सामान्य निर्धन आयोग के अध्यक्ष शिव चॊबे, मध्य प्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेन्द्र बिरथरे, लोकेन्द्र महंत, कार्यक्रम संयोजक दिलीप यादव मौजूद थे। डॉ केशव पाण्डेय पत्रिकारिता के साथ समाजसेवा और कला के क्षेत्र में सक्रिय हैं, वह प्रतिवर्ष देश-विदेश के कलाकारों को उद्भव संस्था द्वारा एक मंच पर लाकर बड़ा आयोजन कराते रहे हैं।

Hindi News / Bhopal / डॉ॰ केशव पाण्डेय को मिला अटल गौरव सम्मान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.