दिग्विजय सिंह ने रविवार को अपने एक्स X हेंडल पर एक भावुक पोस्ट की। एक्स पर किए इस ट्वीट में दिग्विजय सिंह Digvijay Singh Tweet ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वे अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। ट्वीट में दिग्विजयसिंह Digvijay Singh Tweet ने इसे अपना आखिरी चुनाव बताया। उन्होंने इस संबंध में अपने फेसबुक एकाउंट पर भी पोस्ट की।
यह भी पढ़ें— Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों के लिए आई अच्छी खबर, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान राजगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस के दिग्विजयसिंह और बीजेपी के रोडमल नागर के बीच रोचक मुकाबला है। ऐसे में दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर भावुक अपील कर वोटर्स और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लुभाने की कोेशिश की।
दिग्विजय सिंह ने फेसबुक और एक्स पर पोस्ट में लिखा कि पिताजी के देहांत के बाद राघौगढ़ के बुजुर्ग नगर सेठ कस्तूरचंद कठारी ने मुझे एक अहम सीख दी। उन्होंने मुझसे कहा “राजा साहब, आप भाग्यशाली हैं कि आपको न खाने की कमी है, न गहनों की, न घर की। इसलिए आप बस नाम कमाओ।’
दिग्विजय ने आगे लिखा कि मैंने अपने 50 साल के राजनीतिक जीवन में बस यही करने की कोशिश की। उसमें मैं कितना सफल हुआ इसका आकलन आप लोग ही कर सकते हैं। यह मेरे जीवन का आखिरी चुनाव है। आप ही यह तय करेंगे कि मैं इसमें कितना सफल हुआ।