scriptरोजाना सिर्फ 15 मिनट कर लें ये काम, लंबे समय तक रहेंगे जवान, होंगे ये बड़े फायदे | cycling benifits for health in hindi | Patrika News
भोपाल

रोजाना सिर्फ 15 मिनट कर लें ये काम, लंबे समय तक रहेंगे जवान, होंगे ये बड़े फायदे

रोजाना सिर्फ 15 मिनट कर लें ये काम, लंबे समय तक रहेंगे जवान, होंगे ये बड़े फायदे

भोपालApr 29, 2019 / 06:59 pm

Faiz

health news

रोजाना सिर्फ 15 मिनट कर लें ये काम, लंबे समय तक रहेंगे जवान, होंगे ये बड़े फायदे

भोपालः आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में हर इंसान के लिए खुद को स्वस्थ रख पाना संभव नहीं है। ऐसे में उम्र के एक पड़ाव के बाद शरीर कमजोर होने लगता है। जिसके कारण कई लोगों को असमय बीमारियोंं का सामना करना पड़ता है। खुद को तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए आपके पास घंटों जिम में पसीना बहाने का समय नहीं है। ऐसे में कई लोगों के लिए खुद को फिट रखना बड़ी चुनौती बन गया है। अगर आप जिम में घंटे-दो घंटे वर्कआउट नहीं कर सकते तो आपके लिए साइकिलिंग एक बढ़िया विकल्प है। इसे रोजाना सिर्फ दस मिनट करने से भी आप खुद को पूरी तरह स्वस्थ और तंदुरुस्त रख सकते हैं।

 

कई बीमारियों से बचाती है साइकिलिंग

साइकिल चलाकर आपको ऐसे बहुत से शारीरिक लाभ मिल जाएंगे, जो आमतौर पर लोगों को जिम में घंटों पसीना और पैसा बहाने के बाद मिलते हैं। हालांकि, ट्रेवलिंग के बेहतर विकल्प होने के कारण आजकल लोगों में साइकिलिंग का शौक ना के बराबर ही रह गया है। लेकिन अगर आप खुद को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ 10 से 15 मिनट ही साइकिल चलाते हैं, तो आप खुद को लंबे समय के लिए स्वस्थ रख सकते हैं। इसी बात को अगर दूसरे शब्दों में कहें तो आप साइकिलिंग करके लंबे समय तक खुद को जवान रख सकते हैं। साइकिलिंग करने से सिर्फ हमारा स्टेमिना ही नहीं बढ़ता। इससे हम कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं।

-बढ़ती उम्र पर इस तरह लगता है ब्रेक

जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है, इसका असर सबसे पहले हमारी त्वचा पर दिखना शुरु होता है, फिर आपकी हड्डियों और अन्य अंगों पर और फिर आपकी क्षमता पर। हालांकि, अगर आप साइकिलिंग करना शुरु करते हैं, तो धीरे धीरे आपकी बढ़ती उम्र के कारण आने वाले शारिरिक बदलावों पर ब्रेक लग जाता है। इससे मसल्स लंबे समय तक स्ट्रांग रहते हैं, हड्डियां मजबूत रहती है, स्टेमिना बढ़ता है, रोग प्रतिरोधक छमता भी बढ़ती है, जिससे आपको छोटी मोटी किसी बीमारी तकलीफ का पता भी नहीं चलता। दरअसल, साइकिलिंग करने से एक बार में आपके पूरे शरीर का अच्छा व्यायाम हो जाता है। शोध से ये बात भी साबित है कि, साइकिलिंग करने से शरीर से पसीना काफी तेजी से निकलता है, जिससे त्वचा के सभी पोर्स खुल जाते हैं और शरीर की सारी गंदगी पसीने के जरिये बाहर आ जाती है। साथ ही, त्वचा में भरपूर ऑक्सीजन भी पहुंचने लगती है, जिससे व्यक्ति लंबे समय तक जवां दिखता है।

-दिल के रोग से बचाए

एरोबिक में साइकिलिंग को एक बेहतरीन व्यायाम कहा जाता है, जिससे कई फायदे हैं। इससे दिल के रोगों का खतरा कम होता है। इस गतिविधि से सिरोटोनिन, डोपामाइन व फेनिलइथिलामीन जैसे रसायनों का दिमाग में उत्पादन बढ़ता है, जिससे हमारे शरीर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ने लगती है।

-मोटापा रहेगा दूर

आजकल ज्यादातर लोग मोटापे का शिकार हो गए हैं। मोटे व्यक्ति पर डायबिटीज, दिल के रोग और लिवर के रोगों का खतरा काफी ज्यादा रहता है। शरीर से फेट कम करने के लिए रोजाना करीब 30 मिनट साइकिल चलाना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। दरअसल, साइकिल चलाने से आप एक साथ ढेर सारी कैलोरीज बर्न कर सकते हैं, ऐसे में आपके रीर से गैर जरूरी फेट बर्न होता है।

-डायबिटीज में राहत

टाइप-1 और 2 की डायबिटीज से पीड़ितों को साइकल जरूर चलानी चाहिए। अगर आप रोजाना 15 से 20 मिनट साइकिल चलाते हैं तो आप इस स्ट्ज की डाइबिटीज पर निश्चिंत ही विजयी पा सकते हैं। इससे ज्यादा डाइबिटीज होने पर भी पीड़ित को काफी आराम मिलेगा। हालांकि, डायबिटीज के रोगी साइकिलिंग करने से पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि, जब भी साइकिल चलाएं तो, पहले जितना हो सके पानी पी लें। टाइप-1 या 2 स्टेज के पीड़ित अगर सिर्फ 30 मिनट भी साइकिल चलाते हैं तो उन्हें कुछ कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार साथ में रखना चाहिए, इससे कमजोरी दूर होती है।

-हड्डियों को मिलेगी मजबूती

उम्र के एक पड़ाव पर पहुंचने के बाद ज्यादातर सामने आने वाली समस्याओं का कारण हड्डियों की कमजोरी होता है। कमजोर हड्डियों के चलते शरीर में दर्द बना रहता है और हम ठीक से उठ-बैठ भी नहीं पाते। इससे पैरों की अच्छी एक्सरसाइज होती है, जिससे जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है।

Hindi News / Bhopal / रोजाना सिर्फ 15 मिनट कर लें ये काम, लंबे समय तक रहेंगे जवान, होंगे ये बड़े फायदे

ट्रेंडिंग वीडियो