bell-icon-header
भोपाल

पूर्व सांसद के बेटे-बेटी पर जालसाजी का मामला दर्ज, शिकायत कर्ता बोला- उसके साथ देढ़ करोड़ की धोखाधड़ी हुई

हबीबगंज थाने में दर्ज हुए कांग्रेस के पूर्व सांसद सूरज भानु सोलंकी के बेटे रुद्रभान सोलंकी और बेटी स्वर्णिता सोलंकी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज।

भोपालJan 09, 2021 / 10:44 pm

Faiz

पूर्व सांसद के बेटे-बेटी पर जालसाजी का मामला दर्ज, शिकायत कर्ता बोला- उसके साथ देढ़ करोड़ की धोखाधड़ी हुई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाने में एक रेस्टारेंट संचालक द्वारा कांग्रेस के पूर्व सांसद के बेटे और बेटी के खिलाफ जालसाजी और अमानत में खयानत को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी की शिकायत के अनुसार पुलिस नें प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि, अब तक आरोपी भाई-बहन की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियों ने भवन किराए पर देने के लिए जमा कराए गए दस लाख रुपये वापस नहीं किए थे।

 

पढ़ें ये खास खबर- यहां जमीन उगल रही है सोने के सिक्के! पुलिस की मनाइदी के बाद भी नदी में खुदाई नहीं रोक रहे ग्रामीण


10 लाख रूपए एडंवास और ढाई लाख रूपए महीने के हिसाब से तय किया गया था एग्रीमेंट

हबीबगंज पुलिस के मुताबिक, नेहरू नगर निवासी शरद रघुवंशी रेस्टॉरेंट संचालन का कार्य करता है। अरेरा कालोनी इलाके स्थित ओल्ड कैंपियन मैदान के ठीक सामने मल्टी का उपरी हिस्सा किराए पर लेने के लिए 2019 में उन्होंने कांग्रेस के पूर्व सांसद बेटे रूद्रभान सोलंकी और उनकी बेटी स्वर्णिता सोलंकी से एग्रीमेंट किया था। जिसके एवज में 10 लाख रूपए एडंवास और ढाई लाख रूपए महीने के हिसाब से किराया तय किया गया था।

 

पढ़ें ये खास खबर- MP पुलिस भर्ती 2021 : स्थगित नहीं हुई है कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, गृहमंत्री ने दी सफाई


शरद को मिला नगर निगम से नोटिस

एग्रीमेंट किये जाने के बाद शरद ने करीब 1 करोड़ 40 लाख की लागत से रेस्टोरेंट भी तैयार कर लिया था। सितंबर 2019 में रुपये देने के बाद शरद ने रेस्टॉरेंट के लिए काम शुरू किया, तभी नगर निगम से नोटिस मिलने पर खुलासा हुआ कि, भवन व्यावसायिक उपयोग के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इसके बाद शरद ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने देने से इंकार कर दिया। इस मामले में शरद ने हबीबगंज थाने में दोनों के खिलाफ लिखित शिकायत दी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व सांसद के बेटे और बेटी को आरोपी बना लिया।

 

सुसाइड की कोशिश का LIVE वीडियो, देखकर रह जाएंगे हैरान

Hindi News / Bhopal / पूर्व सांसद के बेटे-बेटी पर जालसाजी का मामला दर्ज, शिकायत कर्ता बोला- उसके साथ देढ़ करोड़ की धोखाधड़ी हुई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.