bell-icon-header
भोपाल

दिन भर छाए रहे बादल, दिन में बूंदाबांदी, रात को कई हिस्सों में झमाझम बारिश, तीन डिग्री से अधिक गिरा तापमान

 
– मौसम ने फिर बदली करवट, एक दिन में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री से अधिक की गिरावट- शहर के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश, लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत, दो दिन एेसा ही रहेगा मौसम का मिजाज

भोपालAug 18, 2021 / 11:45 pm

प्रवीण सावरकर

दिन भर छाए रहे बादल, दिन में बूंदाबांदी, रात को कई हिस्सों में झमाझम बारिश, तीन डिग्री से अधिक गिरा तापमान


भोपाल
राजधानी में एक सप्ताह भर की राहत के बाद बुधवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। शहर में बुधवार को सुबह से ही बादल छाए रहे, साथ ही दिन भर शहर के कुछ हिस्सों में हल्की फुल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद रात्रि में शहर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान सड़कों पर पानी भर गया। मौसम में आए इस परिवर्तन के कारण शहर के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री से अधिक की गिरावट आ गई, जिसके कारण शहरवासियों को गर्मी और उसम से राहत मिली है।

शहर में तकरीबन एक सप्ताह से बारिश के दौर में कमी आई थी, और धूप भी खिल रही थी। इसके कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा था। अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक यानि 30 डिग्री को पार कर गया था। बुधवार को शहर में अचानक मौसम ने रंगत बदली। दिन भर शहर बादलों की आगोश में रहा और रात्रि में अनेक स्थानों पर तेज बारिश हुई। तापमान में 3.2 डिग्री की गिरावट मौसम में आए बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री रहा, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.7 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया था। इस तरह एक दिन में अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री की गिरावट आई है, जबकि न्यूनतम तापमान भी आधा डिग्री से अधिक कम हुआ है।

सामान्य से कम बारिश
शहर और जिले में भले ही जुलाई अगस्त में अच्छी बारिश हुई है, लेकिन सीजन के हिसाब से आंकलन करे तो भोपाल शहर और जिले में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। जिले में अब तक कुल 638 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि औसत बारिश 654.4 मिमी होनी चाहिए। इस तरह अब तक जिले में सामान्य से 3 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। इसी प्रकार शहर में अब तक 640.4 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो तकरीबन सामान्य से डेढ़ इंच कम है। बारिश का यह आंकड़ा बुधवार शाम 5:30 बजे तक का है।

एक दो दिन ऐसा ही रहेगा मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक दो दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा। इस समय मानसून टर्फ सीधी मप्र से होते हुए गुजर रही है, साथ ही झारखंड में एक ऊपरी हवा का चक्रवात भी है। इसके असर के कारण बारिश हो रही है। दो दिनों तक मौसम इसी तरह रहेगा। हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।

Hindi News / Bhopal / दिन भर छाए रहे बादल, दिन में बूंदाबांदी, रात को कई हिस्सों में झमाझम बारिश, तीन डिग्री से अधिक गिरा तापमान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.