bell-icon-header
भोपाल

CBSE Class 10th 12th 2024 Datesheet: CBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का टाइम टेबिल

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की डेटशीट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है।

भोपालDec 12, 2023 / 09:31 pm

Shailendra Sharma

सीबीएसई (CBSE) बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। इस साल CBSE की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और 10 अप्रैल 2024 तक चलेंगी। CBSE ने साल 2024 में होने वाले 10वीं और 12वी बोर्ड एग्जाम की डेटशीट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी है जिसमें CBSE ने कुछ दिशा निर्देश भी जारी किए हैं।

ये है 12वीं का टाइमटेबल
-15 फरवरी 2024 – एंटरप्रेन्योरशिप सहित अन्य सब्जेक्ट की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
-16 फरवरी 2024- बायोटेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रानिक्स टेक्नोलॉजी सहित अन्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। एग्जाम सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक होंगे।
-17 फरवरी 2024 – इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, कथकली डांस, हार्टीकल्चर, डाटा साइंस सहित अन्य विषयों की परीक्षाएं होंगी।
– 19 फरवरी 2024- हिंदी इलेक्टिव और हिंदी कोर की परीक्षाएं होंगी।

– 20 फरवरी 2024 – फूड प्रोडक्शन, डिजाइन और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर की परीक्षा होगी।
– 21 फरवरी 2024- हिंदुस्तानी म्यूजिक
– 22 फरवरी 2024- इंग्लिश कोर सहित अन्य सब्जेक्ट का एग्जाम होंगे।
– 23 फरवरी 2024- रिटेल और 24 टाइपोग्राफी सहित अन्य की परीक्षा होगी।
– 4 मार्च 2024- फिजिक्स और 9 मार्च, 2024 को मैथ्स सब्जेक्ट का पेपर होगा।
12वीं की अन्य परीक्षाएं अलग-अलग तिथियों में आयोजित होकर 02 अप्रैल, 2023 को समाप्त होंगी।

cbse_sheet_2.jpg

ये है 10वीं का शेड्यूल
सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 10वीं के अहम विषयों के टाइमटेबल को देखें तो हिंदी 21 फरवरी, अंग्रेजी 26 फरवरी और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 7 मार्च 2024 को होगी। इसके बाद गणित 11 मार्च और 13 मार्च को आईटी का एग्जाम होगा।

Hindi News / Bhopal / CBSE Class 10th 12th 2024 Datesheet: CBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का टाइम टेबिल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.