bell-icon-header
भोपाल

लव जिहाद कानून बनने के बाद अब तक 21 केस दर्ज, 25 गिरफ्तार

– नाबालिग और बालिग युवतियों ने दर्ज कराये मामले- ईसाई मिशनरियों के खिलाफ भी 6 मामले दर्ज- लव जिहाद कानून के तहत 21 मामले दर्ज- 25 आरोपियो को किया गिरफ्तार

भोपालMar 22, 2021 / 10:00 am

Hitendra Sharma

भोपाल . लव जिहाद से जुड़ा कानून धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2020 लागू होने के बाद अभी तक 47 लोगों पर मामले दर्ज किये गये। मध्य प्रदेश के अलग अलग जिलों में दर्ज हुए इन मामलों में अभी 21 मामले दर्ज किए गए है। पुलिस ने मामले दर्ज करने के बाद 25 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो प्रदेश में दर्ज किये गये इन 21मामलों में से लगभग 11 मामलों में महिलाओं ने जिन पर केस दर्ज कराया वह पुराने मित्र रहे हैं। कुछ लोग रिश्तेदार भी है1 वही कुछ मामलों में लड़के लड़कियों ने पांच साल पहले शादी की थी। इन मामलों में कुछ दंपत्ति पुलिस के पास जाने से पहले गायब भी हो गये थे।

मध्य प्रदेश में लव जिहाद कानून बनाने को लेकर देशभर में विरोध के स्वर भी सामने आये थे। इस कानून के दुर्पयोग को लेकर आशंका जताई जा रही है। प्रदेश की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में अब तक 21 मामले दर्ज किये गये हैं और खाश बात यह है कि इनमें से अधितर मामले महिलाओं द्वारा ही दर्ज कराए गए हैं। पीड़ित युवतियों नाबालिग और बालिग दोनों शामिल है। प्रदेश में इस तरह के मामले दर्ज करने के बाद पुलिस जांच भी कर रही है।

इन जिलों में दर्ज हुए मामले
मध्य प्रदेश में जो 21 मामलों नये कानून के तहत दर्ज किये गये हैं उनमें से इंदौर जिले में चार मामले, सिवनी जिले में तीन मामले, भोपाल जिले में दो मामले, अलीराजपुर जिले में एक, मंदसौर जिले में एक, डिंडोरी जिले में एक, खंडवा जिले में एक, बड़वानी जिले में एक, खरगोन जिले में एक, रीवा जिले में एक, हरदा जिले में एक, छतरपुरजिले में एक, बालाघाट जिले में एक, सीहोर जिले में एक और धार में एक मामला दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश में लव जिहाद रोकने के लिए विधानसभा में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2020 को पास किया था और राज्यपाल के साइन के बाद इसे तत्काल लागू कर दिया गया।

खाश बात यह है कि पुलिस के पास मामला दर्ज करने के लिये कुछ संगठनों ने दबाव भी बनाया था। 6 मामले ईसाई मिशनरियों के खिलाफ भी दर्ज किए गए है इन पर आरोप है कि ये लालच देकर ग्रामीणों को प्रभावित कर रहे थे। इन पर हिंदूबादी संगठनों के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया गया।

Hindi News / Bhopal / लव जिहाद कानून बनने के बाद अब तक 21 केस दर्ज, 25 गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.