वीडी शर्मा चुनाव प्रचार के लिए मुरैना गए थे जहां से वे अपने गांव सुरजनपुर चले गए। वे अपने पुश्तैनी घर भी गए और सभी परिजनों से मिले। गांव के अन्य लोगों से भी मुलाकात की। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उनके आंसू छलक उठे। पुराने दिनों की याद में वीडी शर्मा रो पड़े।
यह भी पढ़ें— Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों के लिए आई अच्छी खबर, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान अपने गांव में अपनों के बीच कार्यक्रम हुआ तो वे जज्बाती हो उठे। पुराने दिनों को याद करते हुए उनके आंसू निकल पड़े। जनसभा को संबोधित करते हुए वीडी शर्मा भावुक होकर बोले— आप सभी के आशीर्वाद से ही आज इस जगह पर हूं। अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
बता दें कि विष्णु दत्त शर्मा यानि वीडी शर्मा मूलरूप से मुरैना जिले के सुरजनपुर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने सन 1985-86 में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल से हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण की। इसके बाद ग्वालियर के कृषि महाविद्यालय से एग्रीकल्चर में बीएससी की डिग्री प्राप्त की। बाद में एमएससी भी की।
वे लगातार 32 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं। वीडी शर्मा को संघ का करीबी माना जाता है। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। इसके बाद शर्मा भारतीय जनता पार्टी में संगठन में कई पदों पर रहे।