bell-icon-header
भोपाल

MP Election 2023 : चुनाव के लिए भाजपा की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मोदी-शाह समेत इन दिग्गजों उतारेगी पार्टी

40 स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं।

भोपालOct 27, 2023 / 09:25 pm

Faiz

MP Election 2023 : चुनाव के लिए भाजपा की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मोदी-शाह समेत इन दिग्गजों उतारेगी पार्टी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर केंद्र और राज्य की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने इस बार के विधानसभा चुनाव के जरिए एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। इसी के चलते भाजपा ने शुक्रवार शाम को प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए उतारे जाने वाले स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। 40 स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ का नाम शामिल है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा की फायर ब्रांड स्टार प्रचारक और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती नाम शामिल नहीं किया गया है।

 

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में तीन दिन रहेंगे गृहमंत्री अमित शाह, शेड्यूल जारी


40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

 

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, अश्विनी वैष्णव, पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर, भूपेन्द्र यादव, फग्गन सिंह कुलस्ते, अर्जुन मुंडा के नाम भी शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : एक साथ दो नेताओं ने दिया भाजपा को झटका, एक निर्दलीय तो दूसरे गोंगपा से लड़ेंगे चुनाव


भाजपा की सिर्फ 2 सीटें होल्ड पर 228 पर घोषित किए नाम

प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए भाजपा ने 228 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है, जबकि कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। हालांकि, माना जा रहा है कि भाजपा शेष बची हुई सीटों पर जल्द ही प्रत्याशी उतारेगी।


17 नवंबर को होंगे मतदान

याद दिलाते चलें कि मध्य प्रदेश में आने वाली 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है, जिसके परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने सर्वाधित सीटें हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाई थी। हालांकि, 15 महीने बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के कारण कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी और 2020 के उपचुनाव के नतीजों के आधार पर भारतीय जनता पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाई थी।

Hindi News / Bhopal / MP Election 2023 : चुनाव के लिए भाजपा की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मोदी-शाह समेत इन दिग्गजों उतारेगी पार्टी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.