पहले 15 हजार, अब आधा हुआ किराया
आपको बता दें कि पहले भोपाल से बेंगलुरु जाने का किराया बहुत ज्यादा था। पहले भोपाल से बेंगलुरु जाने के लिए लगभग 15 हजार रुपए चुकाने होते थे। लेकिन अब किराया आधा ही रह गया है। पैसेंजर कम होने के कारण स्टूडेंट्स को भोपाल से बेंगलुरु आना-जाना महंगा पड़ता था। लेकिन अब फ्लाइट में सीट बढ़ाकर किराया 15 हजार से सीधे 6 से 7 हजार रुपए कर दिया गया है। साथ ही बेंगलुरु की इवनिंग फ्लाइट का समय भी बदला गया है। पैसेंजर फ्रेंडली होने के कारण अब भोपाल से बेंगलुरु जाना और भी आसान हो गया है।
यहां जानें Bhopal to Bangalore फ्लाइट का पूरा शेड्यूल
- बेंगलुरू प्रस्थान- शाम 07.30 बजे
- भोपाल आगमन- रात 09.25 बजे
- भोपाल प्रस्थान- रात 10.10 बजे
- बेंगलुरू आगमन- रात 12.10 बजे
2 जुलाई से गोवा की उड़ाने फिर शुरू
कुछ समय पहले इंडिगो ने भोपाल से गोवा के लिए नॉन-स्टॉप उड़ाने बंद कर दी थीं। जबकि ये फ्लाइट यूथ के बीच काफी लोकप्रिय थीं। अब, गर्मियों में गोवा जाने वाले यात्रियों को भोपाल से नागपुर के लिए सीधी उड़ान खोजने में भी परेशानी हो रही है। लेकिन हाल ही में इंडिगो ने नागपुर से गोवा तक उड़ान का शेड्यूल जारी किया है। यह उड़ान 2 जुलाई से प्रारंभ होने वाली है।ये भी पढ़ें : Bhopal Weather: मौसम विभाग ने दी बड़ी खुशखबरी, नौतपा में शुरू होने वाली है राहत की बारिश