भोपाल

Bhopal News: भोपाल की मनीषा आनंद बनीं ‘मिसेज इंडिया’, ये खिताब जीतने वाली राजधानी की दूसरी सुंदरी

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की मनीषा आनंद ने महाराष्ट्र के पुणे में 50 से ज्यादा प्रतिभागियों को हराया और जीता मिसेज इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन 2024 का Season 5

भोपालJun 29, 2024 / 02:22 pm

Sanjana Kumar

भोपाल की मनीषा आनंद बनीं मिस इंडिया।

Bhopal News: राजधानी भोपाल की रहने वाली मनीषा आनंद ने मिसेज इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन 2024 सीजन 5 का खिताब अपने नाम कर लिया। ये खिताब मनीषा आनंद ने महाराष्ट्र के पुणे शहर में आयोजित की गई मिसेज इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन 2024 की प्रतियोगिता में जीता है।
बता दे कि इस प्रतियोगिता में देशभर की 50 से ज्यादा सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। इन सभी को हराते हुए मनीषा आनंद सीजन 5 की विनर बनी हैं। इससे पहले 2023 में मिसेज सेंट्रल इंडिया का खिताब भी मनीषा आनंद अपने नाम कर चुकी हैं।

ये खिताब जीतने वाली दूसरी महिला

मध्य प्रदेश के भोपाल से मिसेज इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन का खिताब जीतने वाली मनीषा आनंद दूसरी महिला हैं। मनीषा से पहले 2023 में भोपाल की ही अपेक्षा डबराल ने यह खिताब जीता था।

2023 में शुरू की मॉडलिंग

मिसेज इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन 2024 सीजन-5 का खिताब जीतने के बाद पहली बार मनीषा भोपाल पहुंचीं। उन्होंने शुक्रवार को भोपाल के आदित्य रेजीडेंसी होटल में प्रेस कॉनफ्रेंस का आयोजन किया था। इस प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि पिछले 20 साल से वे करियर काउंसलर के रूप में काम कर रही हैं। 2023 में उनकी मुलाकात अपेक्षा डबराल से हुई। तब उन्होंने भी मॉडलिंग करना शुरू किया।

गोल्ड कैटेगरी में जीता खिताब

मनीषा आनंद ने बताया कि गोल्ड कैटेगरी में 35-50 वर्ष की महिलाओं ने भाग लिया था। इनमें NRI के साथ देश भर से 55 महिलाएं शामिल हुई थीं। उन्होंने गोल्ड कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया है।

कड़ी लगन और मेहनत का फल

मनीषा आनंद कहती हैं कि इस दौरान उन्होंने कड़ी मेहनत की और लगन के साथ अपने कॅरियर के लिए काम करना शुरू किया। एक दिन अपेक्षा ने उन्हें मिसेज इंडिया में भाग लेने के मॉटिवेट किया। इसके बाद से ही मनीषा आनंद ने हर प्रतियोगिता में भाग लिया और ट्रॉफी भी जीतीं। मिसेज इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन 2024 सीजन 5 का खिताब मेरी मेहनत और लगन का ही फल है।
ये भी पढ़ें: Heavy Rain Alert in MP: एमपी के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 16 घंटे में यहां होेगी झमाझम बरसात

संबंधित विषय:

Hindi News / Bhopal / Bhopal News: भोपाल की मनीषा आनंद बनीं ‘मिसेज इंडिया’, ये खिताब जीतने वाली राजधानी की दूसरी सुंदरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.