दिलचस्प:
चाय-जलेबी के शौकीन है, कभी घर में नहीं करते राजनीति की चर्चा
चाय और जलेबी के शौकीन हैं आलोक आलोक शर्मा को मिठाई में जलेबी बहुत पसंद हैं। चाय के शौकीन हैं। तो खाने में कढ़ी, आलू-टमाटर की सब्जी और दाल-चावल बड़े चाव से खाते हैं। पार्टी और संगठन के कार्यों में इतने व्यस्त रहते हैं कि कभी घर पर दोपहर का खाना खाने का मौका ही नहीं मिलता। सुबह घर से नाश्ता करके निकलते हैं तो देर रात घर पहुंचते हैं। इतनी व्यस्तता के बावजूद हर दिन अपने दोनों बेटों, पत्नी, मां-बाप और भाईयों से बात जरूर करते हैं। घरपरिवार में राजनीति की चर्चा नहींकरते। मां-बाप आलोक को डॉक्टर या इंजीनियर बनाना चाहते थे। लेकिन बन गए राजनेता। आलोक को कुर्ता पहनने का काफी शौक है। वे पेंट-शर्ट, शूट कभी-कभार ही पहनते हैं। Bhopal Lok Sabha Seat 2024 : भोपाल में 5 लाख वोटों से जीते भाजपा के आलोक शर्मा
खास बातचीत:
भोपाल संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद आलोक शर्मा भोपाल की पहचान देश की सबसे विकसित राजधानी के रूप में करवाना चाहते हैं। उनका कहना है कि यूनियन कर्बाइड हादसे की वजह से देश-विदेश में भोपाल की पहचान आज भी त्रासदी वाले शहर के रूप में है। ये टैग तभी हटेगा जब यहां विकास होगा। इसलिए विकास कार्य उनकी पहली प्राथमिकता होगी। पेश है आलोक शर्मा से बातचीत के प्रमुख अंश…
खास बातचीत:
आलोक शर्मा बोले- भोपाल गैस त्रासदी का टैग हटवाएंगे
भोपाल संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद आलोक शर्मा भोपाल की पहचान देश की सबसे विकसित राजधानी के रूप में करवाना चाहते हैं। उनका कहना है कि यूनियन कर्बाइड हादसे की वजह से देश-विदेश में भोपाल की पहचान आज भी त्रासदी वाले शहर के रूप में है। ये टैग तभी हटेगा जब यहां विकास होगा। इसलिए विकास कार्य उनकी पहली प्राथमिकता होगी। पेश है आलोक शर्मा से बातचीत के प्रमुख अंश… सांसद पद की शपथ लेने के बाद पहला काम क्या करेंगे?
यूनियन कार्बाइड का कचरा अगले 9 महीने के अंदर साफ करवाऊंगा। यहां जनता के लिए पार्क और स्मारक बनाऊंगा। न्यायालय और शासन की मंशानुसार योजना बनाकर एजेंसी के जरिए कार्य होगा।
यूनियन कार्बाइड का कचरा अगले 9 महीने के अंदर साफ करवाऊंगा। यहां जनता के लिए पार्क और स्मारक बनाऊंगा। न्यायालय और शासन की मंशानुसार योजना बनाकर एजेंसी के जरिए कार्य होगा।
डेवलपमेंट: सीहोर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट और कार्गो बनवाने की योजना है। भोपाल अभी स्मार्ट सिटी , हैरिटेज सिटी, डिजिटल सिटी और मेट्रो सिटी है। अब इसे मंडीदीप और सीहोर को मिलाकर ट्विन सिटी के रूप में डेवलपमेंट करवाऊंगा।
तालाबों संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की कार्ययोजना तैयार है। बीएचईएल में भी स्टार्टअप हब और गोदरमऊ में महर्षि पतंजलि की समाधि स्थल को विकसित करना प्राथमिकताओं में शामिल होगा। पूर्व के सांसदों से अलग कैसे होगी कार्यप्रणाली?
मैं भोपाल का स्थानीय निवासी हूं। यहां पार्षद, महापौर रहा हूं। जनता क्या चाहती है कहां दिक्कतें हैं, सब जानता हूं। यहां के मुद्दों को दिल्ली में उठाऊंगा। यहां के विकास का ब्लू प्रिंट तैयार है।
मैं भोपाल का स्थानीय निवासी हूं। यहां पार्षद, महापौर रहा हूं। जनता क्या चाहती है कहां दिक्कतें हैं, सब जानता हूं। यहां के मुद्दों को दिल्ली में उठाऊंगा। यहां के विकास का ब्लू प्रिंट तैयार है।
संगठन और स्थानीय राजनीति में तालमेल की कमी कैसे दूर करेंगे?
महापौर रहते मैंने महापौर चौपाल शुरू की थी। अब हर विधानसभा में सांसद प्रतिनिधि होंगे। यहां सांसद चौपाल लगेगी। जनता यहां आकर अपनी बात रखेंगे। इससे संगठन और कार्यकर्ताओं में तालमेल बढ़ेगा।
महापौर रहते मैंने महापौर चौपाल शुरू की थी। अब हर विधानसभा में सांसद प्रतिनिधि होंगे। यहां सांसद चौपाल लगेगी। जनता यहां आकर अपनी बात रखेंगे। इससे संगठन और कार्यकर्ताओं में तालमेल बढ़ेगा।
अपनी जीत के प्रमुख कारण क्या मानते हैं?
एक कार्यकर्ता को टिकट मिलने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में पहले ही दिन से उत्साह था। इसके अलावा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, स्वच्छता आदि पर बतौर पार्षद और महापौर के रूप किए गए कार्य जनता को याद हैं। इसका फायदा मिला। स्थानीय विधायकों और संगठन की मजबूती के साथ पीएम मोदी जी की लोकप्रियता मेरे जीत का आधार बनीं।

गिनाईं तीन प्राथमिकताएं
शहरराजधानी का एक आदर्श मॉडल बनाएंगे। देश की सभी राजधानियों का सर्वे करने के बाद भोपाल के विकास की योजना बनाएंगे। राष्ट्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशानिर्देश और मिली जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से पालन करेंगे। राष्ट्र मंच पर अपने शहर की बात होगी।
पार्टी
भाजपा संगठन को और मजबूत करने के लिए मतदाताओं से बेहतर संवाद कायम करेंगे। सांसद चौपाल के जरिए फीड बैक लेंगे। Muslim Voters: मुस्लिम मतदाताओं ने कर डाला बड़ा खेला ! अपना नहीं बना सकी भाजपा, क्यों ?
भाजपा संगठन को और मजबूत करने के लिए मतदाताओं से बेहतर संवाद कायम करेंगे। सांसद चौपाल के जरिए फीड बैक लेंगे। Muslim Voters: मुस्लिम मतदाताओं ने कर डाला बड़ा खेला ! अपना नहीं बना सकी भाजपा, क्यों ?