bell-icon-header
भोपाल

आरोप- बुरी नीयत से बीजेपी पार्षद ने बहू का हाथ पकड़कर कहा- पैसे नहीं हैं तो क्या हुआ और भी रास्ते हैं…

वार्ड नंबर-48 के भाजपा पार्षद अरविंद वर्मा के खिलाफ बहू ने दर्ज कराई छेड़छाड़ की FIR

भोपालFeb 22, 2023 / 04:31 pm

Shailendra Sharma

,,,,

भोपाल. भोपाल में बीजेपी पार्षद के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। पार्षद महिला का जेठ लगता है जिस पर आरोप है कि जब महिला उसके पैर छूने के लिए झुकी तो पार्षद ने गलत नीयत से उसका हाथ पकड़ा। इतना ही नहीं जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौच भी की। घटना 19 फरवरी की रात की बताई जा रही है। महिला का कहना है कि वो जेठ की हरकत से इस कदर घबरा गई थी कि शिकायत दर्ज कराने नहीं आ पाई और अब हिम्मत जुटाकर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

 

बीजेपी पार्षद ने पकड़ा बहू का हाथ
पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि बीजेपी पार्षद और जेठ अरविंद वर्मा ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ा और गाली गलौच की। महिला के मुताबिक उसके पति ने अरविंद वर्मा के साथ चुनाव में काम किया था और तब से अरविंद का मेरे घर पर आना जाना था। 19 फरवरी को रात 10.30 बजे के आस-पास महिला अपने ससुर के घर पंचशील नगर से अपनी स्कूटी पर सहेली के साथ अपने घर वापस आ रही थी इसी दौरान रास्ते में चित्रगुप्त मंदिर के पास जेठ अरविंद वर्मा मिले जो कि कार में अपने दो साथियों मोहन व नितिन के साथ थे। महिला के कहने पर सहेली ने स्कूटी रोक दी और जब मैं कार के पास पहुंची तो अरविंद कार से उतरा जिसके बाद मैंने अरविंद के पैर छुए और उनसे कहा कि भैया मेरे पति के केश का क्या हुआ। जिस पर अरविंद ने कहा कि पैसे लगेंगे तो मैंने कहा कि पैसे तो नहीं हैं। जिस पर अरविंद ने कहा कि पैसे नहीं हैं तो क्या हुआ और भी तो रास्ते हैं और बुरी नीयत से मेरा हाथ पकड़ लिया। मैंने विरोध किया और कहा कि आप ये क्या कर रहे हो तो अरविंद ने गालियां दीं। मेरे शोर मचाने पर जब सहेली आई तो अरविंद ने हाथ छोड़ा। महिला का ये भी आरोप है कि उस वक्त अरविंद शराब के नशे में था।

 

यह भी पढ़ें

वरमाला लिए खड़ा रहा दूल्हा और दुल्हन प्रेमी के साथ भागी, जानें पूरा मामला



हिम्मत जुटाकर पहुंची थाने
महिला ने बताया कि वो जेठ अरविंद की इस हरकत से इस कदर घबरा गई कि किसी तरह अपने घर पहुंची और फिर पति को फोन कर पूरी बात बताई। महिला के मुताबिक वो इतना डर चुकी थी कि उस दिन रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आई पाई। अब हिम्मत जुटाकर उसने आरोपी अरविंद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पार्षद अरविंद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

देखें वीडियो- धीरे-धीरे प्यार को बढ़ाएं हद से न गुजर जाएं !

Hindi News / Bhopal / आरोप- बुरी नीयत से बीजेपी पार्षद ने बहू का हाथ पकड़कर कहा- पैसे नहीं हैं तो क्या हुआ और भी रास्ते हैं…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.