इसलिए नहीं गिर रहे तापमान
पिछले दो तीन दिनों से शहर में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं हो रही है। इसका कारण यह है कि इस समय हवा का रूख परिवर्तित हो रहा है। रात उत्तर पश्चिमी हवा का रूख रह रहा है, वहीं कई बार दक्षिणी भी हो रहा है। इसलिए तापमान में तेजी से गिरावट नहीं आ रही है।
फिर से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मध्य प्रदेश के मौसम विभाग के मुताबिक 16 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है, जिससे आसमान में बादल छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान दिन व रात के तापमान में कमी आएगी और कोल्ड डे कीभी स्थिति निर्मित हो सकती है। 17 को आसमान में बादल रहने से बूंदाबांदी हो सकती है और 18जनवरी को सुबह के समय घना कोहरा रहेगा जिससे कोल्ड डे भी हो सकता है।वही 19जनवरी को सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा, जिससे रात का तापमान लुढ़क सकता है।यदि उत्तरी हवाओं की रफ्तार बढ़ी तो 20 जनवरी के बाद शीत लहर भी चल सकती है।
पिछले सालों में न्यूनतम तापमान की स्थिति
वर्ष न्यून. ताप.
12 जनवरी 2024- 12 डिग्री सेल्सियस
8 जनवरी 2023- 6.2 डिग्री सेल्सियस
13 जनवरी 2022- 7.7 डिग्री सेल्सियस
13 जनवरी 2021- 07 डिग्री सेल्सियस
11 जनवरी 2020- 4.6 डिग्री सेल्सियस
10 जनवरी 2019- 07 डिग्री सेल्सियस
3 जनवरी 2018- 7.7 डिग्री सेल्सियस
13 जनवरी 2017 04 डिग्री सेल्सियस
10 जनवरी 2016- 10.4 डिग्री सेल्सियस