नर्मदापुरम जिले में बड़ा हादसा हुआ। यहां नर्मदा में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे अपने परिजनों के साथ नर्मदा घाट पर भंडारे में आए थे। वे नर्मदा नहाने चले गए और इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे।
यह भी पढ़ें : 4 हजार करोड़ के महल में रहतीं थीं राजमाता, जानिए कितनी दौलत छोड़ गई माधवी राजे सिंधिया बच्चों को डूबता देखकर घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश भी की। बाद में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकलवाया। मृतकों की शिनाख्त सोनासांवरी के कुणाल पटेल और मेहरागांव के अक्षत पटेल के रूप में हुई। दोनों की उम्र करीब 15 साल थी।
इधर जबलपुर में दो युवकों ने रील बनाने के चक्कर में पुल से नर्मदा में मौत की छलांग लगा दी। युवक नदी में ही डूब गए। काफी देर खोजबीन के बाद उनकी लाशें मिलीं।
प्रदेश के देवास और इंदौर में भी दो युवाओं की डूबने से मौत हो गई। देवास जिले के टोंकखुर्द थाना के कनेरिया गांव में कुंड में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। रुपेंद्र पिता दशरथसिंह अपने भाई के साथ देव मुंडला से झरनेश्वर महादेव मंदिर कुंड में नहाने आया था। नहाने के दौरान वह डूब गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकलवाया।
इंदौर के देपालपुर में गंभीर नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक गांधी गोमट गिरी क्षेत्र का बताया जा रहा है।