bell-icon-header
भोपाल

छह घंटे में ढहा दी 32 साल पुरानी पानी की टंकी

भोपाल. अरेरा कॉलोनी इ6 गौतमनगर की पुरानी पानी की टंकी सोमवार को गिरा दी गई। 32 साल पुरानी टंकी को गिराने में निगम के ठेकेदार को करीब छह घंटे का समय लगा। नगर निगम ने करीब तीन साल पहले ही जर्जर घोषित किया था।

भोपालFeb 05, 2024 / 07:17 pm

देवेंद्र शर्मा

टंकी को गिराने की कार्रवाई शुरू करने से पहले पास की पांच झुग्गियों को खाली कराया गया। ठेकेदार ने जेसीबी मशीन से टंकी का नीचला हिस्से में कट लगाए। इसके बाद उसे उसी जगह पर बैठा दिया गया। टंकी का मलबा नीचे गिरा तो धूल का गुबार उठा और आसपास के पूरे क्षेत्र में फैल गया। टंकी के आसपास सुरक्षित दूरी तक रस्सी बांधकर आवाजाही बंद कर दी थी। हालांकि मुख्य रोड पर लोग इसका नजारा लेने रूक रहे थे। सुबह से ही इसे हटाने की कार्रवाई शुरू की जो शाम होने से पहले पूरी कर ली गई।
25 टंकियां गिराई, अब एक बाकी
– नगर निगम अपनी 25 पुरानी टंकियों को गिरवा चुका है। अब एक टंकी शक्ति नगर की बाकी है, इसे भी जल्द ही गिरा दिया जाएगा। टंकियों को गिराने का काम निगम ने आउटसोर्स किया है। टंकी के लोहे व अन्य सामान को ठेकेदार ले जाएगा। इसके बदले निगम को प्रति टंकी औसतन एक लाख रुपए की राशि भी दी जा रही है। यानि निगम का इसमें कोई खर्च नहीं आ रहा है।

Hindi News / Bhopal / छह घंटे में ढहा दी 32 साल पुरानी पानी की टंकी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.