bell-icon-header
भोजपुरी

Pawan Singh का रोमांटिक सॉन्ग रिलीज, वेस्टर्न ड्रेस में कहर ढाती दिखीं स्मृति सिन्हा

Pawan Singh और स्मृति सिन्हा का रोमांटिक सॉन्ग ‘धन मन भावे ला’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज।

मुंबईJul 21, 2024 / 10:18 pm

Saurabh Mall

Pawan Singh Song Dhan Man Bhave La

Pawan Singh Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा का रोमांटिक सांग ‘धन मन भावे ला’ ऑडियंस के बीच आ गया है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को पवन सिंह के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने के वीडियो में पवन सिंह और एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा को लंदन के खूबसूरत लोकेशन को दिखाया गया है। टी-शर्ट, ब्लैक जीन्स और जैकेट पहने पवन सिंह इस गाने में बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं तो वहीं वेस्टर्न ड्रेस में स्मृति सिन्हा अपनी कातिल अदा से बिजली गिरा रही हैं और अपने डांस मूमेंट से सबको दीवाना बना रही हैं। वहीं पवन सिंह स्टाइलिश लुक में अपने चिर परिचित अंदाज में डांस करके अपने फैंस व ऑडियंस को क्रेजी बना रहे हैं। इस गाने का गीत-संगीत बहुत ही कर्णप्रिय बनाया गया है। इस गाने में उनकी जोड़ी खूब जम रही है। इस गाने का फिल्मांकन लंदन के बहुत ही मनोरम स्थल पर किया गया है।

गाना बेहद ही खास अंदाज में शूट किया गया: पवन सिंह

गाने को लेकर पवन सिंह ने कहा की ये गाना बेहद ही खास अंदाज में शूट किया गया था। जो दर्शकों के बीच तहलका मचा रहा जाए। गाना बहुत ही शानदार है जो दर्शकों की जुबान पर बहुत जल्दी ही चढ़ जा रहा है। इसे अपना प्यार और आशीर्वाद दे।

पवन सिंह को रोमांटिक मूड में रिझाने की कोशिश करती हैं एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा

इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि पवन सिंह हैंडसम लुक में कहीं से आ रहे हैं, उन्हें देखते ही स्मृति सिन्हा रोमांटिक मूड में रिझाने की कोशिश करती हैं। वह मोहक अदा के साथ ठुमका लगाते हुए कहती हैं कि ‘एजी देसे विदेसे घुमला, दुनियां के हर छोर… हर तरह के लईकी देखला, सांवर चाहे गोर… हेने डाला तनि नजरवा.. तो पवन सिंह जवाब देते हुए कहते हैं कि ‘हे धन मन भवेला सिंगरवा, जान मारे आँखि के कजरवा…’
पवन सिंह और स्मृति सिन्हा पर फिल्माया गया रोमांटिक सांग ‘धन मन भावे ला’ भोजपुरी फिल्म ‘बेवफा सनम’ का है। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है। पीआरओ रामचंद्र यादव और ब्रजेश मेहर हैं। इसके गीतकार छोटू यादव व संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं। जिओ स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत एवं यशी फिल्म्स कृत फिल्म बेवफा सनम के प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे और अभय सिन्हा हैं। निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। यह पूरी फ़िल्म जिओ स्टूडियो पर एकदम फ्री में आप देख सकते है। इस फ़िल्म का म्यूजिक राइट वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के पास है।
यह भी पढ़ें: Tiger Shroff की बहन Krishna Shroff को किस चीज का है डर?

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bhojpuri / Pawan Singh का रोमांटिक सॉन्ग रिलीज, वेस्टर्न ड्रेस में कहर ढाती दिखीं स्मृति सिन्हा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.