इस गाने में काजल त्रिपाठी की मनमोहक अदाएं और प्रभा राज की सुरीली आवाज का जादू का बेजोड़ मेल बहुत ही प्यारा है, जिससे संगीतप्रेमियों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। बता दें कि यह भोजपुरी लोकगीत ‘हालत बदल देब’ एक सिचुएशनल हैं, जिसे पति की आशिकी और पत्नी का विरोध का बड़ा प्यार सिचुएशन बनाया गया है। इसके वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी का पति किसी दूसरी लड़की से आशिकी कर रहा है, जिसे रंगे हाथों काजल पकड़ लेती और झाड़ू से मार मारकर पनिशमेंट देती है।
काजल त्रिपाठी अपने पति को धमकी देते हुए कहती हैं कि…
‘छल कईल पड़ी महंग मेहरारू से, राजा जी हो पूजा करब तोहर झाड़ू से, झोला उठा के काल्हे नइहर में चल देब, आदत बदला ना त हालत बदल देब…’
‘छल कईल पड़ी महंग मेहरारू से, राजा जी हो पूजा करब तोहर झाड़ू से, झोला उठा के काल्हे नइहर में चल देब, आदत बदला ना त हालत बदल देब…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘हालत बदल देब’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रभा राज ने मधुर आवाज में गाया है। वहीं इसके वीडियो में काजल त्रिपाठी गजब का डांस करके मन मोह लिया है। पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर सोनी-समीर, डीओपी गौरव राय, आकाश, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।