scriptBhojpuri Song: इंतजार हुआ खत्म! ‘जहरिया लागेला राजा जी’ गाना रिलीज | Patrika News
भोजपुरी

Bhojpuri Song: इंतजार हुआ खत्म! ‘जहरिया लागेला राजा जी’ गाना रिलीज

Bhojpuri Song: भोजपुरिया फैंस के लिए खुशखबरी। सृष्टि भारती और प्रिया सिन्हा का लोकगीत ‘जहरिया लागेला राजा जी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज।

मुंबईJul 09, 2024 / 10:32 pm

Saurabh Mall

Bhojpuri Song

Bhojpuri Song

Bhojpuri Song: भोजपुरी की संगीत की दुनियां में जब से वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने एंट्री किया है तब से भोजपुरी म्यूजिक वीडियो अल्बम के गीतों में काफी बदलाव आया है और पुराने पारंपरिक गानों के साथ-साथ हर सिचुएशन के गाने देखने व सुनने को मिलता है। इसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी व फ़िल्म रत्नाकर कुमार को जाता है। उन्होंने फिल्म व वीडियो अल्बम सांग्स की बेस्ट मेकिंग के साथ ही साथ अच्छे कलाकारों व नई प्रतिभाओं को भी मौका देते हैं। ऐसे में ऑडियंस के बीच में नया लोकगीत ‘जहरिया लागेला राजा जी’ आ गया है, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने का सिचुएशन बहुत कमाल का बनाया गया है। जिसमें ब्यूटीफुल पत्नी अपने पति के रूप रंग की तारीफ अपने सखियों से करती है और शेखी बघारती है। इस गाने को दिलकश आवाज की मल्लिका सृष्टि भारती गजब अंदाज में गायन किया है। उनकी आवाज यह सांग सुनने में बहुत ही कर्णप्रिय लग रहा है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा ने क्या गजब की अदाकारी किया है। ब्लैक कलरफुल आउट फिट में कयामत ढा रही हैं तो वहीं स्काई ब्लू कलर की साड़ी में वह जान मार लग रही हैं, जोकि उनकी खूबसूरती को और भी ज्यादा निखार रहा है। इसके वीडियो की मेकिंग शानदार किया गया है।

हैंडसम हसबैंड को रोमांटिक नजरों से निहार रही हैं-प्रिया सिन्हा

इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा अपने हैंडसम हसबैंड को रोमांटिक नजरों से निहार रही हैं और फिर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहती है कि…
‘पईले बानी प्यार बड़ी बाड़ा सुकवार तू संवरिया लागेला राजा जी, झारि के बाबरिया टीसैट पे भितरिया, जहरिया लागेला राजा जी…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘जहरिया लागेला राजा जी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टि भारती ने मधुर आवाज में गाया है। वीडियो में एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा ने शानदार परफार्मेंस किया है। पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं। इस गाने को गीतकार से आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी व कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, डीओपी संतोष यादव, नवीन व एडिटर प्रवीण यादव हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Hindi News/ Entertainment / Bhojpuri / Bhojpuri Song: इंतजार हुआ खत्म! ‘जहरिया लागेला राजा जी’ गाना रिलीज

ट्रेंडिंग वीडियो