scriptमहिला ने एक साथ तीन बच्चों का दिया जन्म, छाई खुशियां | Woman gives birth to three children in bhilwara rajasthan | Patrika News
भीलवाड़ा

महिला ने एक साथ तीन बच्चों का दिया जन्म, छाई खुशियां

राजस्थान में प्रसूता ने तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया। तीनों बच्चे और मां स्वस्थ है।

भीलवाड़ाJun 28, 2024 / 04:59 pm

Santosh Trivedi

3 baby birth bhilwara
Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के निजी अस्पताल में प्रसूता ने तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया। दो लड़कों एवं एक लड़की के जन्म पर परिवार में खुशियां छा गई। डॉक्टरों के अनुसार इस तरह के मामले रेयर होते हैं। तीनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं।

सिजेरियन हुआ प्रसव


मूलत: झुंझनू एवं हाल कंवलियास निवासी संगीता की यह पहली डिलीवरी थी। उसका प्रसव सिजेरियन हुआ। पहला एवं दूसरा बच्चा लड़का है जिनका वजन क्रमशः 2.1 किलो और 1.8 किलो था।

तीनों बच्चे स्वस्थ


तीसरी लड़की का वजन 1.1 किलो है। तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। डॉ. आशीष अजमेरा ने बताया कि अजमेरा हॉस्पिटल में ये इस तरह का चौथा केस है।

3 baby birth in bhilwara rajasthan

Hindi News/ Bhilwara / महिला ने एक साथ तीन बच्चों का दिया जन्म, छाई खुशियां

ट्रेंडिंग वीडियो