bell-icon-header
भिलाई

बच्चे का विवाद सुलह करने गए युवक पर हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

CG Crime: स्मृति नगर में अपने भांजे विशाल यादव के साथ हुए विवाद को सुलझाने के लिए 25 नवंबर को रमन यादव उर्फ पप्पू शीतला मंदिर के पास मंगल देवार के बुलावे पर गया था। उनके साथ दूसरा भांजा अमन यादव भी था। मंगल देवार से पुराने झगड़े को रफा-दफा करने की बात चल ही रही थी। इस दौरान दोनों गुटों में बहस हो गई।

भिलाईDec 03, 2023 / 02:18 pm

योगेश मिश्रा

उद्योग नगर थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही है वारदातें

Crime: स्मृति नगर में अपने भांजे विशाल यादव के साथ हुए विवाद को सुलझाने के लिए 25 नवंबर को रमन यादव उर्फ पप्पू शीतला मंदिर के पास मंगल देवार के बुलावे पर गया था। उनके साथ दूसरा भांजा अमन यादव भी था। मंगल देवार से पुराने झगड़े को रफा-दफा करने की बात चल ही रही थी। इस दौरान दोनों गुटों में बहस हो गई। वे एक दूसरे पर हमलावर हो गए। मंगल देवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर पप्पू यादव और उसके भांजे अमन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें से रमन उर्फ पप्पू यादव ने रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें

Naxal Attack: नक्सली सप्ताह शुरू, बॉर्डर में अलर्ट जारी, चप्पे-चप्पे में फोर्स तैनात



फरार है 5 आरोपी
पुलिस के मुताबिक चाकूबाजी करने वालों में से हरीश साहू, अमन महार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं शेष 5 आरोपी फरार है। उनके लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ वर्तमान में धारा 307, 147, 148, 294, 323, 506 (बी) के तहत प्रकरण दर्ज है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद इसमें हत्या की धारा 302 को जोड़ा जाएगा।

यहां से शुरू हुआ था विवाद
पुलिस के मुताबिक पप्पू यादव का भांजा विशाल यादव 24 नवंबर को स्मृति नगर क्षेत्र में गया था। यहां स्टेशन मरोदा निवासी मंगल देवार ने अपने साथियों के साथ मारपीट की थी। इस मामले में विशाल की शिकायत पर स्मृति नगर में प्रकरण दर्ज था। इसी मामले को लेकर मंगल देवार ने पप्पू यादव को समझौता के लिए बुलाया था। मामला सुलझा तो नहीं, बल्कि चाकूबाजी हो गई।
यह भी पढ़ें

Gas Cylinder Fire: सिलेंडर में विस्फोट, 3 दुकानों में फैली आग, जान बचा कर भागे लोग



फरार अरोपियों के तलाश में जुटी है पुलिस

हरीश साहू और अमन महार को गिरफ्तार किया गया है। शेष 5 आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। रमन यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई है, पीएम रिपोर्ट के बाद हत्या का अपराध दर्ज किया जाएगा।
प्रशांत मिश्रा, थाना प्रभारी, नेवई

Hindi News / Bhilai / बच्चे का विवाद सुलह करने गए युवक पर हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.