यह भी पढ़ें
जांजगीर चांपा के क्रशर खदान में हैल्को ब्लास्टिंग, पत्थर हवा में उछलकर मकान में जा गिरी…मची खलबली
यह मामला दुर्ग जिले के स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी मोहम्मद आरिफ रजा के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की सेलून की दुकान है। वहीं उसके यहां काम करने वाले सहकर्मी ने केलबाड़ी दुर्ग निवासी मोहम्मद आरिफ रजा से अगस्त 2020 में परिचय कराया। इसके बाद इस्टाग्राम के जरिए दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। यह भी पढ़ें
जबरदस्त वायरल हो रहा राहुल गांधी का ये नया वीडियो, देखिए न्याय यात्रा में क्या हुआ..
इस बीच 12 नवंबर की शाम आरिफ उसे परिजनों से मुलाकात कराने का बोलकर न्यू दीनदयाल कॉलोनी खम्हरिया में ले गया। जहां घर पर ताला लगा हुआ था। पूछने पर 10-15 मिनट में परिजनों के आने की बात कही। इस पर अंदर ले जकर उसके लिए चाय बनाकर दी। जिसमें नशे की गोली मिली थी। चाय पीकर महिला बेहोश हो गई। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ अनाचार किया।
जब होश में आई तो इसका विरोध किया। वहीं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मामले को शांत करा दिया। इस तरह आरोपी आरिफ रजा दो साल तक उसके साथ रेप करता रहा है। पीड़िता ने बताया कि शादी का भी प्रलोभन दिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने 3 जनवरी को मोहम्मद आरिफ रजा के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।