bell-icon-header
भिलाई

CG Weather News: खंड वर्षा का दौर तेज, उमस से लोग हुए बेहाल, कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना…

CG Weather News: दुर्ग जिले में खंड वर्षा का दौर तेज हो गया है। सोमवार को दुर्ग में झमाझम बारिश हुई। जबकि सुपेला सूखा रह गया। उधर, नेवई और रिसाली क्षेत्र में भी करीब आधा घंटा मुसलाधार बारिश रिकॉर्ड हुई।

भिलाईSep 24, 2024 / 11:16 am

Love Sonkar

CG Weather News: मानसून की विदाई के साथ ही दुर्ग जिले में खंड वर्षा का दौर तेज हो गया है। सोमवार को दुर्ग में झमाझम बारिश हुई। जबकि सुपेला सूखा रह गया। उधर, नेवई और रिसाली क्षेत्र में भी करीब आधा घंटा मुसलाधार बारिश रिकॉर्ड हुई। जिले में 8.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कहा है कि 26 सितंबर तक प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: CG Weather Radar: अब होगी मौसम की सटीक भविष्यवाणी, प्रदेश में जल्द स्थापित होगा अपना रडार सिस्टम…

इसके बाद बारिश की गतिविधियों में लगातार कमी आना शुरू होगी। अभी बारिश नहीं होने से दुर्ग जिले का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। वहीं रात का तापमान भी बेचैन करने वाली उमस के साथ 23.8 डिग्री तक पहुंच गया है। प्रदेश में 30 सितंबर तक मानसून की गतिविधियां रहेंगी।
इस तिथि के बाद होने वाली बारिश पोस्ट मानसून में गिनी जाएगी। इस साल दुर्ग जिले में 1 जून से अभी तक 896.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस बार सिर्फ सावन में ही झमाझम बारिश देखने को मिली, जबकि भादो पूरी तरह से सूखा बीत गया वहीं अब क्वांर में भी खंड वर्षा हो रही है।

Hindi News / Bhilai / CG Weather News: खंड वर्षा का दौर तेज, उमस से लोग हुए बेहाल, कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.