scriptमुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 55 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधे, 21 हजार का दिया गया चेक | CM Kanya Vivah Yojana: 55 couples tied in the sacred bond of marriage | Patrika News
भिलाई

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 55 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधे, 21 हजार का दिया गया चेक

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024: छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग व गायत्री परिवार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन हनोदा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर थे। अध्यक्षता पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने की। सामूहिक विवाह में 55 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधे।

भिलाईFeb 12, 2024 / 11:18 am

Shrishti Singh

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 55 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधे, 21 हजार का दिया गया चेक

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 55 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधे, 21 हजार का दिया गया चेक

Chhattisgarh News 2024: छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग व गायत्री परिवार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन हनोदा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर थे। अध्यक्षता पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने की। सामूहिक विवाह में 55 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधे।
यह भी पढ़ें

मोदी की हर गारंटी होगी पूरी, रामलला के दर्शन कराएगी सरकार: CM विष्णु देव साय



मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि यह मुख्यमंत्री की बहुत ही अच्छी योजना है। उन्होंने सभी जोड़ों से परिवार में बंधकर रहने की अपील की। पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि आज के दौर में शादी जैसे उत्सव काफी खर्चीले हो गए हैं। ऐसे में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह आयोजन किसी पुण्य से कम नहीं है। अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग पुष्पा यादव ने भी संबोधित किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी उषा झा ने योजना के बारे में बताया और कहा कि पहले की अपेक्षा अब कन्या विवाह की राशि दोगुनी हो गई है। पहले कन्या विवाह के आयोजन के लिए 25000 रुपए का प्रावधान था, जिसे शासन ने बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है। विवाह में शामिल हुई सभी कन्याओं को 21000 रुपए का चेक प्रदान किया गया।
यह भी पढ़ें

जेल की खुली पोल! इलाज के बहाने कैदियों को मिल रही VIP सुविधाएं, कर रहे ऐसा काम..देखकर रह जाएंगे दंग

इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेन्द्र देशमुख, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत झमित गायकवाड़, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति योगिता चंद्राकार मौजूद रहे।

जनपद सदस्य राकेश कुमार हिरवानी, सरपंच तेजराम चंदेल, सरपंच वामन साहू, राजू देशमुख, विकास चंद्राकर, उतई भाजपा मंडल अध्यक्ष फ त्तेलाल वर्मा, अंजोरा भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, दिनेश पटेल, दौलत यादव, देवकी साहू, प्रमिला वर्मा, कंचन गौतम, ममता साहू, सोनल सोनी, गीतांजली, शशि, रेखा लोनारे, इंदू मिश्रा, तृप्ति शर्मा आदि मौजूद रहे।

Hindi News/ Bhilai / मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 55 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधे, 21 हजार का दिया गया चेक

ट्रेंडिंग वीडियो