मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दुर्ग जिले का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे अधिक है और सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूतम तापमान 13.8 डिग्री रहा। सप्ताह भर से दुर्ग का अधिकतम तापमान लगातार बढ़ा है।
अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की होगी गिरावट अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। वहां का अधितम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 3 दिन में तापमान 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इसके बाद अधिकतम तापमान नीचे नहीं आएगा।
4 दिन में तापमान में 6 डिग्री की वृद्धि मौसम विभाग के मुताबिक 6 व 7 दिसंबर को दुर्ग जिले का अधिकतम तापमान 23.6 व 23.2 डिग्री था। वह 8 दिसंबर को बढ़कर 25.2 डिग्री हो गया। इसके बाद तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 9 दिसंबर को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री हो गया। रविवार 10 दिसंबर तापमान दो डिग्री और बढ़ गया। न्यूनतम तापमान में जरूर गिरावट आई है। 6 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री था वह 10 दिसंबर को घटकर 13.8 डिग्री हो गया।