bell-icon-header
भिलाई

CG Education: स्कूल शिक्षा सप्ताह में प्राचार्य, शिक्षक और क्लर्क की बड़ी लापरवाही, तीनों के खिलाफ लिया ये बड़ा एक्शन, मची खलबली

CG Education: प्राचार्य ममता गुप्ता, व्याख्याता गणित आकांक्षा बोरकर, सहायक ग्रेड 2 बलिराम यादव और सहायक ग्रेड 3 शशि शर्मा बिना पूर्व सूचना के स्कूल में अनुपस्थित हैं..

भिलाईJul 25, 2024 / 01:56 pm

चंदू निर्मलकर

CG Education: सरकारी स्कूलों में प्राचार्य, शिक्षक और स्टाफ की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही। ऐसा ही एक मामला सोमवार को सामने आया। इन दिनों सरकारी स्कूलों में शिक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें स्कूलों में 28 जुलाई तक विभिन्न आयोजन होने हैं। इसके लिए बाकायदा स्कूल शिक्षा संचालनालय से पत्र आया है, लेकिन प्राचार्य और शिक्षक गंभीर नहीं हैं।

CG Education: स्कूलों में हो रहा शिक्षा सप्ताह का आयोजन

दरअसल, स्कूलों में शिक्षा सप्ताह का आयोजन हो रहा है या नहीं, परखने के लिए संयुक्त संचालक रूपलाल ठाकुर और उपसंचालक प्रवास कुमार सिंह विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचे। वे एक स्कूल स्टेशन मुड़ीपार भी गए। स्कूल पहुंचने पर पता चला कि शाला की प्राचार्य ममता गुप्ता, व्याख्याता गणित आकांक्षा बोरकर, सहायक ग्रेड 2 बलिराम यादव और सहायक ग्रेड 3 शशि शर्मा बिना पूर्व सूचना के स्कूल में अनुपस्थित हैं। स्टाफ से जानकारी लेने पर पता चला कि शिक्षक और प्राचार्य हमेशा ऐसा ही करती हैं।
यह भी पढ़ें

CG Education: महाविद्यालय में प्रवेश के लिए मची होड़, 2000 से अधिक आवेदन हुए जमा

इस वजह से लिया एक्शन

समय पर स्कूल नहीं पहुंचती, न ही पढ़ने-पढ़ाने में रुचि लेती है। इस प्रकरण के मद्देनजर संयुक्त संचालक और उपसंचालक ने इन सभी शिक्षक और प्राचार्य का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही इन अनुपस्थिति शिक्षक और प्राचार्य को कारण बताओे नोटिस जारी किया गया है।
संयुक्त संचालक, रूपलाल ठाकुर ने कहा कि बिना पूर्व सूचना के स्कूलों से गायब रहने वाले प्राचार्य और शिक्षकों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। स्कूलों का लगातार निरीक्षण जारी है। शिक्षा सप्ताह के आयोजन में लापरवाही बरतने पर भी कार्रवाई होगी।

इनसे भी नहीं चेत रहे शिक्षक

अभी कुछ दिन पहले ही संयुक्त संचालक शिक्षा ने दुर्ग संभाग के स्कूलों में पढ़ा रहे 6 शिक्षकों को पर कड़ी कार्रवाई की थी। शाला में उपस्थिति और वक्त पर स्कूल नहीं पहुंचने के मामले में शिक्षकों को सस्पेंड किया गया था। स्कूलों की स्थिति जानने के लिए संभागायुक्त दुर्ग के औचक निरीक्षण में प्राचार्य और शिक्षक गैरहाजिर पाए गए थे। इस तरह के मामलों के बाद भी स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही कम नहीं हुई।

Hindi News / Bhilai / CG Education: स्कूल शिक्षा सप्ताह में प्राचार्य, शिक्षक और क्लर्क की बड़ी लापरवाही, तीनों के खिलाफ लिया ये बड़ा एक्शन, मची खलबली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.