bell-icon-header
भिलाई

PM Awas Yojana: मकान में रह रहे लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई, मचा हड़कंप…

PM Awas Yojana: निगम आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी लोगों को नोटिस जारी कर कब्जा खाली कराया जाए। इस पर अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उन्होंने पहले ही सभी कब्जाधारियों को 3 से 4 बार नोटिस भी जारी किया है।

भिलाईOct 02, 2024 / 03:08 pm

Love Sonkar

Pm Awas Yojna: नगर निगम, भिलाई के शांति नगर क्षेत्र मेें रतना बिल्डर्स के ईडब्लूएस भूमि पर निर्मित 36 प्रधानमंत्री आवासों का आवंटन लाटरी पद्वति से किया जाना है। आवंटित किए जाने वाले मकानों का निरीक्षण करने निगम आयुक्त बजरंग दुबे अन्य अधिकारियों को लेकर मौके पर पहुंचे। स्थल पर 6 ऐसे मकान थे, जिसे अन्य व्यक्तियों ने अवैध कब्जा कर रखा था।
यह भी पढ़ें: Pm Awas Yojna: गरीब परिवारों का सपना पूरा, मिल रही सरकारी नौकरी…

नोटिस भी दिया गया

कब्जाधारियों को 3 से 4 बार नोटिस भी जारी किया गया है। इसके बाद भी वे मकान खाली नहीं किए हैं। निगम की टीम बुधवार को पुलिस बल व तोड़फोड़ दस्ता के साथ अवैध कब्जा को खाली कराने की कार्रवाई करेगी। मकान नीलामी की प्रक्रिया यथावत होगी।
उन्होंने देखा कि सभी मकानों में कोई ना कोई अपना कब्जा कर रह रहा है। उनके साथ गए नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री आवास और अन्य अधिकारियों ने बताया कि, यहां 6 मकानों में अवैध कब्जा किया गया है। इस पर निगम आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी लोगों को नोटिस जारी कर कब्जा खाली कराया जाए। इस पर अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उन्होंने पहले ही सभी कब्जाधारियों को 3 से 4 बार नोटिस भी जारी किया है। उसके बाद भी उनके द्वारा मकान खाली नहीं किया गया है।

कब्जा हटाने की कार्रवाई होगी

इस पर निगम आयुक्त ने निर्देश दिया कि, दो अक्टूबर को पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाओ दस्ता पहुंचे। निगम के अधिकारी सभी अवैध कब्जा मकानों को खाली कराने की कार्रवाई करें। इसके बाद मकान के आबंटन की प्रक्रिया को पूरा किया जाए।

Hindi News / Bhilai / PM Awas Yojana: मकान में रह रहे लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई, मचा हड़कंप…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.