bell-icon-header
भरतपुर

भजनलाल शर्मा यूं ही अचानक मुख्यमंत्री नहीं बने, जानिए क्या बताया उनके साथ किराए के कमरे में रहे बचपन के दोस्त ने

Bhajan Lal Sharma: मित्र रामबाबू शर्मा ने बताया कि भजनलाल शर्मा का जीवन बड़ा सादगी से भरा रहा है। खाने में बाजरे की रोटी, सरसों का साग और गुड़ पसंद था। वह अक्सर इसी तरह का खाना खाते थे। जब हम दोनों पढ़कर आते तो स्कूल से सीधे गुल्ली डंडा खेलने के चले जाते।

भरतपुरDec 14, 2023 / 01:45 pm

Santosh Trivedi

Bhajan Lal Sharma: मिलसारिता से उन्होंने पार्टी नेतृत्व का मन मोहा। शाह का साथ और पार्टी का विश्वास उन्हें सीएम पद तक ले पहुंचा। पत्रिका टीम ने बुधवार को गांव अटारी में जब पड़ताल की तो वहां का नजारा दूसरे दिन भी किसी उत्सव से कम नजर नहीं आया। हालांकि गांव के ज्यादातर दोस्त व भजनलाल के समर्थक उनसे मिलने जयपुर निकल चुके थे।


उनके मित्र रामबाबू शर्मा ने बताया कि भजनलाल शर्मा का जीवन बड़ा सादगी से भरा रहा है। खाने में बाजरे की रोटी, सरसों का साग और गुड़ पसंद था। वह अक्सर इसी तरह का खाना खाते थे। जब हम दोनों पढ़कर आते तो स्कूल से सीधे गुल्ली डंडा खेलने के चले जाते। जंगल में गुल्ली डंडा खेलते रहते। जब कोई हमारे घर पर बता देता तो, हमारे घरवाले हमें ढूंढने के लिए जंगल में आते तो, हम जंगल में छिप जाया करते थे।

यह भी पढ़ें

सेवा सदन में 2 घंटे तक चलती रही बैठक, शपथ ग्रहण समारोह और मंत्रिमण्डल पर बात


उन्होंने बताया कि बचपन से कक्षा 12वीं तक उनके साथ पढ़े। साथ में बीएड की। 11वीं और 12वीं हम दोनों ने नदबई कस्बे से की। जहां हमने एक कमरा किराए पर लिया। दोनों एक ही कमरे में रहते थे। हम दोनों में खाना बनाने को लेकर झगड़ा होता था। थोड़ी देर बाद ही सब कुछ ठीक हो जाता था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को फलों में जामुन, सब्जियों में चने की सब्जी, मिठाई में गुलाब जामुन एवं चौबुर्जा की कचौड़ी पसंद है। वे सुबह पांच बजे जागकर घूमने जाते हैं। प्राणायाम करते हैं। उसके बाद स्नान एवं पूजा करने के बाद की घर से निकलते हैं तथा रात को एक बजे से पहले कभी नहीं सोते। आमजन से हमेशा प्रसन्न मुद्रा में मिलते हैं और कभी किसी को ऐसा नहीं लगता की पहली बार मिले हैं।


यह भी पढ़ें

भजनलाल शर्मा की बहन के ससुराल मसारी में मना जश्न, बोलीं- मुख्यमंत्री बनने की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी

Hindi News / Bharatpur / भजनलाल शर्मा यूं ही अचानक मुख्यमंत्री नहीं बने, जानिए क्या बताया उनके साथ किराए के कमरे में रहे बचपन के दोस्त ने

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.