आखिर क्यों नहीं बीडीओ पर मेहरबानी लोहागढ़ आर्मी के संयोजक की ओर से की गई प्रेस वार्ता में कहा कि पंचायत समिति सेवर के बीडीओ का चार्ज पशु चिकित्सक के पास है। कोर्ट का आदेश भी आ चुका है कि गांवों में पशु चिकित्सकों की कमी है। ग्रामीण पशुओं के इलाज के लिए परेशान रहते हैं। ऐसे में पशु चिकित्सकों को उनके मूल विभाग में भेजा जाए। इसके बाद भी एक मंत्री उन्हें यहां टिकाए हुए हैं। संयोजक ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाए। इस मौके पर तुहिया सरपंच प्रतिनिधि प्रेम सिंह व बहनेरा सरपंच प्रतिनिधि अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
यह लगाए बिंदुवार आरोप – गत दो साल से लगातार बिना छुट्टी के एक ही चालक प्रतिदिन 12 घंटे 5-10 मिनट ड्यूटी करते लॉग बुक में दर्शाया है। ऐसा इसलिए कि 12 घंटे से ऊपर होते ही चालक को 500 रुपए अतिरिक्त भत्ता मिलता है।
– किसी चालक का लगातार बिना किसी ड्यूटी ऑफ किए कार्य कराना मानवाधिकारों व सरकारी नियमों का उल्लंघन है।
– गाड़ी के किलोमीटर फर्जी दिखाने व डीजल के पैसे हड़पने को आए दिन गाड़ी को जयपुर जाना दर्शाया है।
– जयपुर जाने के लिए किस अधिकारी की परमिशन ली गई। क्या टोल दिया। गाड़ी में फास्ट टैग क्यों नहीं है।
– ज्यादातर बार वाहन को मंत्री के साथ विजिट के लिए दर्शाया है। बीडीओ किस प्रोटोकॉल के तहत गए।
– 1 जनवरी 2022 को लॉग बुक में यात्रा आरंभ करते समय मीटर में 3,59941 किमी. दर्शाए हैं, लेकिन उसी दिन यात्रा समाप्ति पर 3,5006 6 किमी दर्शाकर तय की गई दूरी 125 किमी दर्शाई है। इसमें 3,59999 के बाद 3,6 0000 आना चाहिए, जबकि गबन करने के उद्देश्य से किमी को 35006 6 दर्शाकर 10000 किमी का गड़बड़झाला किया है। इस तरह करीब एक लाख का गबन किया है।
– यह वाहन 12 माह लगातार चलता रहा। खास बात यह है कि 26 जनवरी और 15 अगस्त के दिन भी विकास कार्यों का अवलोकन किया गया।
– गाड़ी की सर्विस, पंचायत की आम सभा की बैठक, कलक्ट्रेट बैठक आदि के दिन भी गाड़ी चलना दर्शाया है।
– मुख्यमंत्री ने 22 मार्च 2020 से व 17 अप्रेल 2021 से लगभग 6 0 दिनों के लिए कम्पलीट लॉकडाउन लगाया था। इसके बाद भी इन दिनों में वाहन को विकास कार्यों के अवलोकन के लिए लगातार चलना दर्शाया है।
– पंचायत समिति चुनाव से पहले वाहन का डीजल खर्च लगभग 17000 रुपए मासिक था, जो पंचायत समिति चुनाव के बाद बढ़कर 40 से 50 हजार रुपए तक हो गया।
– कहीं वाहन का एवरेज 6 .5 किमी प्रति लीटर तथा कहीं 13.5 किमी प्रति लीटर आ रहा है।

इनका कहना है सारे आरोप बेबुनियाद हैं और राजनीति से प्रेरित हैं। सेवर पंचायत समिति में बीडीओ और प्रधान के पास एक ही गाड़ी है, जबकि अन्य पंचायत समितियों में दो-दो गाड़ी हैं। हमने कोई गाड़ी किराये पर भी नहीं ले रखी है। मेरा काम फील्ड का है और ज्यादातर फील्ड में रहता हूं। कोरोना काल में भी लगातार अवलोकन के कार्य किए गए हैं। भ्रष्टाचार के आरोप बिल्कुल निराधार हैं।
– देवेन्द्र फौजदार, विकास अधिकारी पंचायत समिति सेवर