bell-icon-header
भरतपुर

शादी के माहौल के बीच झगड़ा, दो जनों की मौत

कुम्हेर थाना क्षेत्र के गांव बावैन में गुरुवार रात शादी समारोह में एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

भरतपुरMay 12, 2022 / 11:15 pm

rohit sharma

शादी के माहौल के बीच झगड़ा, दो जनों की मौत

भरतपुर. कुम्हेर थाना क्षेत्र के गांव बावैन में गुरुवार रात शादी समारोह में एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साएं मृतक के परिजन व अन्य लोगों ने हमलावर को घेर लिया और उसकी लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे कुम्हेर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे कुम्हेर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर कुम्हेर समेत आसपास के थानों की पुलिस और सहायक पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। गांव में ऐतियातन के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बावैन निवासी बिजेन्द्र ठाकुर (48) पुत्र रामभरोसी का पुत्र शाम के समय तेज बाइक चला रहा था। यहां मौजूद दूसरे पक्ष मृतक सुरेश (30) पुत्र खैम सिंह लोधा निवासी बावैन ने उसे टोका और थप्पड़ दिया। बताया जा रहा है कि बाइक चला रहे सुनील ने पिता बिजेन्द्र को जानकारी दी। जिस पर बिजेन्द्र कुछ लोगों के साथ सुरेश की भतीजी के शादी समारोह में पहुंच गया। आरोप है कि यहां हुई फायरिंग में सुरेश के दो गोली जा लगी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना से गुस्साएं सुरेश के परिजनों ने बिजेन्द्र को पकड़ कर उसकी लाठी-डंडे व पत्थर मार कर घायल कर दिया। परिजन उसे अस्तपाल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, मारपीट की घटना में मृतक बिजेन्द्र की मां कैलादेवी का पैर कट कर अलग हो गया। जिसे भी भर्ती कराया है।

खड़े ट्रक में जा घुसी कार, तीन जने घायल

मथुरा-भरतपुर मेगा हाइवे पर एचपीसीएल डिपो के सामने गुरुवार सुबह एक कार यहां खड़े ट्रेलर से जा टकराई। जिसमें कार सवार तीन जने घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कार चालक को नींद की झपकी आ गई और वह खड़े ट्रेलर में जा घुसा। हादसे में 5 वर्षीय बालक को कोई चोट नहीं आई। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से आरबीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार उच्चैन निवासी कमल सिंह के ताऊ के लड़के की 12 मई को शादी थी। सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए मथुरा गए थे। रात भर शादी समारोह में भाग लिया और आराम नहीं कर पाए। बुधवार सुबह कमल सिंह और अन्य लोग कार में सवार होकर मथुरा से वापस अपने घर उच्चैन लौट रहे थे। सुबह 4.30 बजे चालक को धौरमुई ऑयल डिपो के पास नींद की झपकी लग गई और कार रोड पर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार उच्चैन निवासी कमल सिंह पुत्र करतार सिंह, निशांत पुत्र कैलाश शर्मा और जितेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि 5 वर्षीय रोनेश सकुशल बच गया।

Hindi News / Bharatpur / शादी के माहौल के बीच झगड़ा, दो जनों की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.