scriptWorld Tourism Day 2024: सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल में बस्तर के दो टूरिज्म प्लेस रहे अव्वल, विश्व पर्यटन दिवस पर उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित | World Tourism Day 2024: Bastar topped list of best tourist destinations in country | Patrika News
बस्तर

World Tourism Day 2024: सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल में बस्तर के दो टूरिज्म प्लेस रहे अव्वल, विश्व पर्यटन दिवस पर उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

World Tourism Day 2024: पर्यटन मंत्रालय ने सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का चयन करने के लिए प्रतियागिता आयोजित की थी, जिसमें दो पर्यटन स्थल डुडमारास व चित्रकोट अव्वल रहे। विश्व पर्यटन दिवस पर उपराष्ट्रपति के हाथों विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

बस्तरSep 25, 2024 / 08:14 am

Laxmi Vishwakarma

World Tourism Day 2024
World Tourism Day 2024: पर्यटन मंत्रालय ने वर्ष 2024 में देश भर में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का चयन करने के लिए प्रतियागिता आयोजित की थी। इस स्पर्धा में बस्तर के दो पर्यटन स्थल डुडमारास व चित्रकोट अव्वल रहे हैं। इनमें डुडमारास गांव को एडवेंचर टूरिज्म श्रेणी में चुना गया है। वहीं चित्रकोट को कम्युनिटी बेस्ड ग्राम के लिए यह गौरव हासिल हुआ है।

World Tourism Day 2024: विजेताओं को उपराष्ट्रपति के हाथों किया जाएगा सम्मानित

स्पर्धा के विजेताओं को विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जाएगा। World Tourism Day 2024 यह सम्मान हासिल करने के लिए दोनों ही पर्यटन ग्राम के चार व्यक्तियों को पर्यटन विभाग ने नई दिल्ली आमंत्रित किया है। इन्हें प्रमाणपत्र व ट्राफी प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें

Bastar Tourism: जिंदगी में 1 बार जरूर घूमें बस्तर, ये Waterfall कर देगा मंत्रमुग्ध, देखें सुकुन भरी तस्वीरें…

नेशनल पार्क इलाके में बसा वनग्राम है डुडमारास

बस्तर में डुडमारास गांव कांगेर घाटी नेशनल पार्क इलाके में बसा वनग्राम है। बीते एक साल के भीतर ही कांगेर घाटी नेशनल पार्क के तत्कालीन डायरेक्टर गणवीर धम्मशील ने यहां की खूबी को पहचाना। बेंगलूरु की पर्यटन से जुड़ी हुई शोध संस्था एटीआरईई के तत्वावधान में इस गांव का व्यापक अध्ययन किया था।
संस्था से जुड़े अनुभव शोरी ने बताया कि 2006 के वन अधिकार अधिनियम के तहत इसने एक दावा प्रस्तुत किया। World Tourism Day 2024 जब इन अधिकारों को मान्यता मिली, इसके बाद डुडमारास ग्राम सभा ने सतत वन प्रबंधन और ईको-पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए।
World Tourism Day 2024: कांगेरधारा में बांस राफ्टिंग और कयाकिंग जैसी ईको-पर्यटन गतिविधियों की शुरुआत हुई। इसके अलावा चित्रकोट जलप्रपात को भी सामुदायिक गतिविधि के लिए चयनित किया गया है।

Hindi News / Bastar / World Tourism Day 2024: सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल में बस्तर के दो टूरिज्म प्लेस रहे अव्वल, विश्व पर्यटन दिवस पर उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

ट्रेंडिंग वीडियो