- किसानों की उड़ी नींद
- धनिए चोरी की वारदातों के बाद अब किसानों की नींद भी उड़ गई है। हालात ये हैं कि किसान अब धनिए के खेतों की रातभर रखवाली में जुट गए हैं। विराटनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मैड के निकट सताना व पुरावाला में चोरों ने खेतों में धनिया चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित किसान सताना निवासी दिनेश यादव ने बताया कि चोर उसके खेत से करीब 100 किलो हरा धनिया उखाड़ कर ले गए। वहीं पुरावाला निवासी शिवकुमार सैनी ने बताया कि चोर उसके खेत से करीब 200 किलो हरा धनिया चोरी कर ले गए। किसानों के खेतों से चोरी हुए धनिए की कीमत करीब 45 से 50 हजार रुपए बताई जा रही है।
- रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप
- पीड़ित किसानों ने बताया कि घटना के बाद सूचना मैड पुलिस चौकी को दी गई, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। धनिए के भाव में तेजी होने के कारण चोर खेतों की ओर रुख करने लग गए हैं। सब्जी व्यापारी प्रकाश सैनी ने बताया कि वर्तमान में धनिए का भाव थोक में 125 रुपए से 150 रुपए किलो तक चल रहा है। जिससे वारदातें बढ़ रही हैं।