4 हजार का काम एक हजार रुपए में
वर्तमान में ट्रैक्टर पर लगी यह कटाई मशीन एक हजार रुपए प्रति पक्का बीघा के हिसाब से कटाई कर रहे हैं। किसान कमलेश सैनी ने बताया कि एक बीघा पक्की बाजरे की कटाई के लिए 10 मजदूरों की आवश्यकता होती है। एक मजदूर 400 रुपए मजदूरी लेता है। जबकि ट्रैक्टर पर लगी मशीन से एक बीघा बाजरे की कटाई एक घंटे से भी कम समय में एक हजार रुपए प्रति बीघा के हिसाब से की जाती है। जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है। वर्तमान में बाजरे की कटाई के इस बम्पर सीजन में चारों ओर कटाई का कार्य शुरू हो जाने से समय पर मजदूर भी नहीं मिल पाते। जिसके चलते कई बार फसलें बारिश में खराब हो जाती है। क्षेत्र में अधिकांशतः किसान अब इन मशीनों से बाजरे की कटाई करवा रहे हैं। मशीन युक्त ट्रैक्टर बाजरे की सिर्फ कटाई करते हैं। बाद में सिट्टे को मजदूर की सहायता से कटवाना पड़ता है। अजमेर क्षेत्र से आए करीब 4-5 मशीन युक्त ट्रैक्टर क्षेत्र में बाजरे की कटाई कर रहे हैं।