bell-icon-header
बाड़मेर

rajasthan assembly election 2023 : बाड़मेर-जैसलमेर में खिला कमल, 9 में से 6 भाजपा

बाड़मेर जैसलमेर की 09 सीटों में से भाजपा ने 06 भाजपा, कांग्रेस 01 और दो बागी प्रत्याशियों ने जीती है। दोनों ही बागी भाजपा से हैै।

बाड़मेरDec 03, 2023 / 05:01 pm

Ratan Singh Dave

पोकरण से भाजपा प्रत्याशी प्रतापपुरी हुए विजयी।

बाड़मेर.
बाड़मेर जैसलमेर की 09 सीटों में से भाजपा ने 06 भाजपा, कांग्रेस 01 और दो बागी प्रत्याशियों ने जीती है। दोनों ही बागी भाजपा से हैै। कांग्रेस को एकमात्र बायतु की सीट पर हरीश चौधरी की जीत मिली है। बाड़मेर-जैसलमेर में 2018 में भाजपा को एक सीट केवल सिवाना से मिली थी। इस बार यह स्थिति कांगे्रस की हुई है।
पोकरण से मंत्री शाले मोहम्मद की हार हुई है। उनको भाजपा के प्रत्याशी प्रतापपुरी ने हराया हैै। जैसलमेर से छोटूसिंह भाटी भाजपा से जीते है। उन्होंने रूपाराम धनदे को हराया।
बाड़मेर जिले में रोचक और रोमांचक मुकाबले हुए हैै। इसमें शिव में चतुष्कोणीय मुकाबले में भाजपा से बागी रविन्द्रसिंह भाटी की जीत हुई है, उन्होंने बागी निर्दलीय फतेहखां को हराया। बाड़मेर में निर्दलीय प्रियंका चौधरी जीत गई है। उन्होंने तीन बार के जीते हुए कांगे्रस के मेवाराम जैन को हराया है। वहीं भाजपा यहां तीसरे नंबर पर रही है। गुड़ामालानी में भाजपा के के.के. विश्नोई ने कांग्रेस के कर्नल सोनाराम चौधरी को शिकस्त दी है। चौहटन में भाजपा के आदूराम मेघवाल ने कांग्रेस के पदमाराम को हराया। सिवाना की सीट पर भाजपा के हमीरसिंह भायल जीते, उनका मुकाबला निर्दलीय व कांग्रेस के बागी सुनिल परिहार से रहा। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के मानवेन्द्रसिंह रहे हैै। पचपदरा सीट पर कांग्रेस के मदन प्रजापत हार गए और उनको भाजपा के अरूणकुमार ने हराया है। बायतु में रालोपा और कांगे्रस के बीच हुई टक्कर में कांग्रेस के हरीश चौधरी की जीत हुई।

Hindi News / Barmer / rajasthan assembly election 2023 : बाड़मेर-जैसलमेर में खिला कमल, 9 में से 6 भाजपा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.