आठ विधानसभा बाड़मेर में रही
लोकसभा चुनावों से पहले विधानसभा का नया परिसीमन हो गया थ। बाउ़मेर जैसलमेर लोकसभा सीअ से सिवाना की सुरक्षित सीट को साधारण कर दिया और नए परिसीमन में चौहटन(एससी) सुरक्षित सीट हुई। बायतु को न या विधानसभा क्षेत्र बनाया गया। इधर जैसलमेर से पोकरण नया विधानसभा क्षेत्र बना लेकिन लोकसभा में पोकरण को जोधपुर में मिला लिया। कुल मिलाकर बाड़मेर, गुड़ामालानी, शिव, चौैहटन, बायतु, पचपदरा, सिवाना और जैसलमेर आठ विधानसभा बाड़मेर में रही।हरीश चौधरी ने 1 लाख 19 हजार 106 मतों से पराजित किया
लोकसभा क्षेत्र के कुल 14 लाख 41 हजार 456 में से 7 लाख 86 हजार 516 लोगों ने मतदान किया। मतदान का प्रतिशत 54.6 रहा। मतदान में 7 लाख 84 हजार 997 मान्य वोट रहे। कांग्रेस के हरीश चौधरी और भाजपा के मानवेन्द्रसिंह के बीच में सीधा मुकाबला था। मानवेन्द्रङ्क्षसह का यह तीसरा चुनाव था। इससे पहले वे 1999 में हारे और 2004 में रिकार्ड मतों से जीत चुके थे। इस चुनाव में गणित बदल गया और नए चेहरे हरीश चौधरी ने उन्हें 1 लाख 19 हजार 106 मतों से पराजित किया।यह रहा वोटों का गणित
प्रत्याशी पार्टी प्राप्त मत प्रतिशतहरीश चौधरी कांग्रेस 416497 53
मानवेन्द्रङ्क्षसह भाजपा 297391 37.8
पोपटराम निर्दलीय 18806 2.4
महेन्द्र व्यास निर्दलीय 18320 2.3
लक्ष्मणसिंह निर्दलीय 13478 1.7
मानाराम सारण निर्दलीय 13365 1.7