scriptलिव इन रिलेशन में रहने वाली युवती की आंखें नोंचीं, ताबड़तोड़ हमले कर बिगाड़ा चेहरा, प्रेमी पर हत्या का आरोप | Patrika News
बरेली

लिव इन रिलेशन में रहने वाली युवती की आंखें नोंचीं, ताबड़तोड़ हमले कर बिगाड़ा चेहरा, प्रेमी पर हत्या का आरोप

जान से ज्यादा चाहने वाला प्रेमी ने ही युवती का कत्ल कर डाला। परिवार वालों का यही आरोप है। उन्होंने मामले की शिकायत बिथरी पुलिस से की है। हत्यारोपियों ने पहले युवती की आंखें नोंचीं। इसके बाद उसके चहरे पर ताबड़तोड़ वार कर सूरत बिगाड़ दी।

बरेलीMay 05, 2024 / 04:03 pm

Avanish Pandey

पिंकी ( फाइल फोटो )

बरेली। जान से ज्यादा चाहने वाला प्रेमी ने ही युवती का कत्ल कर डाला। परिवार वालों का यही आरोप है। उन्होंने मामले की शिकायत बिथरी पुलिस से की है। हत्यारोपियों ने पहले युवती की आंखें नोंचीं। इसके बाद उसके चहरे पर ताबड़तोड़ वार कर सूरत बिगाड़ दी। अर्धनग्न हालत में पुलिस ने उसका शव बरामद किया है। पोस्टमार्टम के बाद थाना बिथरी में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
आठ साल से प्रेमी के साथ रहती थी, पति से था झगड़ा
बारादरी के हरुनगला की पिंकी सागर (30) का पति मदनपाल से आठ साल पहले विवाद हो गया था। इसके बाद से वह अपने प्रेमी मेहतरपुर करोड़ गांव के रहने वाले डेयरी संचालक जोगेंद्र के साथ लिव इन में किराए पर रामगंगानगर के सेक्टर सात में रहती थी। उसकी नौ साल की बेटी भी साथ रहती थी। हालांकि उसकी बेटी हरुनगला में अपनी नानी सावित्री देवी के घर गई हुई थी। कैंट की रहने वाली बबली और पिंकी सहेली थी। बबली ने बताया कि शुक्रवार शाम पिंकी उनके घर आई थी। रात में चली गई। शनिवार को उसे कॉल की तो रिसीव नहीं हुई। दोपहर करीब एक बजे पिंकी से मिलने बबली उसके किराये वाले कमरे पर पहुंचीं तो दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी थी। उन्होंने दरवाजा खोला तो जमीन पर पिंकी का लहूलुहान शव पड़ा था। बबली की सूचना पर पिंकी की मां सावित्री मौक पर पहुंचीं।
पिंकी की सहेली के घर अपनी दोस्त लेकर गया था जोगेंद्र

पिंकी की मां सावित्री ने आरोप लगाया कि बबली के घर जोगेंद्र अपनी महिला मित्र के साथ आ गया। उसको लेकर पिंकी और जोगेंद्र का काफी झगड़ा हुआ था। इसके बाद पिंकी अपने कमरे पर चली गई थी। आरोप कि जोगेंद्र ने ही पिंकी की हत्या कर दी। जोगेंद्र अक्सर शराब पीकर पिंकी को पीटता था। इंस्पेक्टर बिथरी संजय सिंह ने बताया कि घटनास्थल से अंदाजा लगाया जा रहा था कि एक से ज्यादा लोगों ने हत्या की होगी। आरोपी उससे इतनी नफरत करता था कि ताबड़तोड़ हमले कर उसका चेहरा बिगाड़ दिया। पुलिस नामजद आरोपी जोगेंद्र और उसके साथ अन्य हत्यारोपियों की आशंका की काल डिटेल तलाश रही है।

Hindi News/ Bareilly / लिव इन रिलेशन में रहने वाली युवती की आंखें नोंचीं, ताबड़तोड़ हमले कर बिगाड़ा चेहरा, प्रेमी पर हत्या का आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो